गोल्डी खान /धमतरी रविवार को जिला प्रशासन ने भव्य आयोजन कराया यह आयोजन गंगरेल बांध में हुआ था जिसे महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप नाम दिया गया था जिसमें नावों की दौड़ हुई थी और धमतरी जिले के अलावा आसपास के जिलों की करीब 52 टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रही खासबात इस आयोजन की तैयारी में जिला प्रशासन ने खूब मेहनत की थी बल्कि इसकी तैयारी भी काफी दिन से चल रही थी हालांकि कार्यक्रम तो अच्छी तरह से संपन्न हुआ जिला प्रशाशन की मेहनत रंग भी लाई और लोगो ने भी जिला प्रशाशन के इस कार्यक्रम की सराहना की बल्कि आगामी समय में ऐसे आयोजन और कराने की मांग भी की गई क्योंकि यह आयोजन प्रदेश में पहला ऐसा आयोजन था जिसने खूब तारीफे बटोरी है चूंकि इतना अच्छा आयोजन हुआ तो इस दौरान कुछ ऐसी बाते भी सामने आई जिसे लेकर जिले में तरह तरह की चर्चा भी हो रही है जिसमें एक प्रमुख बात यह भी रही कि इस आयोजन के दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेता एक ही नांव में सवार नजर आए मतलब विधायक ओंकार साहू और मेयर रामू रोहरा एक नांव में साथ ही मौजूद थे उनके अलावा उनके अन्य साथी गण भी नांव में साथ दिखे जिसे देख लोग यह भी कहते सुने गए कि यह वाकई अदभुत है जबकि ऐसा बहुत कम होता है जब एक नाव में दो प्रतिद्वंदी दल के नेता सवार हो
हालांकि इस दौरान यह भी कहा जा रहा था कि हर जगह हर मामले में राजनीति नहीं की जाती कही कही पर राजनीति को पीछे छोड़ना पड़ता है दूसरी बात इस आयोजन में यह भी नजर आई कि जब कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जा रहा था तब नेतागण ही आगे नजर आए जबकि जिले के कलेक्टर पीछे दिखाई दिए जिसे लेकर भी लोगो में नाराजगी दिखाई दी जो इस मामले को लेकर भी तरह तरह की चर्चा करने लगे थे


Post a Comment