Top News

अफीम की खेती पर आया कांग्रेस जिला अध्यक्ष का बयान नगरी सिहावा और फार्म हाउस का जिक्र पढ़े पूरी खबर

गोल्डी खान /धमतरी प्रदेश में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद यह मामला प्रदेश की राजनीति में एक खास जगह बना लिया है जिसमें धमतरी जिला भी काफी चर्चा में आ गया है हालांकि धमतरी में ऐसा कोई मामला फिलहाल अब तक सामने नहीं आया है लेकिन कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता प्रशाशन के दरवाजे पर पहुंचकर नगरी सिहावा समेत कुछ अन्य जगहों का नाम लेकर वहां जांच पड़ताल कराने की मांग कर रहे है हालांकि प्रशाशन भी इस मामले को लेकर काफी गंभीर है जो अपने स्तर पर इसकी जांच में जुटा हुआ है इस दौरान मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर का भी एक बयान  इस मामले में सामने आया है जिसमे उन्होंने प्रदेश के कुछ जिलों का नाम लेते हुए धमतरी जिले का भी जिक्र करते हुए आशंका जताई है साथ ही उन्होंने कुछ फॉर्म हाउस और कुछ जगहों का नाम लेकर प्रशाशन को उन इलाकों में जांच करने की मांग की है जिसमें भी उनका संकेत नगरी सिहावा क्षेत्र की ओर है बहरहाल इस मामले में आगे क्या होता है यह तो स्पष्ट नहीं लेकिन इस मुद्दे में धमतरी समेत प्रदेश की राजनीति गर्म होती जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post