Top News

जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा विधायक पत्नी को मिला अहम स्थान

 


गोल्डी खान /धमतरी

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी को लेकर काफी इंतजार किया जा रहा था जिसका इंतजार अब खत्म हुआ है और कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम बना ली है जिसमें यह भी खासबात रही कि इसमें महिलाओं को भी अच्छी तवज्जो मिली है वहीं विधायक पत्नी को भी खास पद से नवाजा गया है ज्ञात हो कि पूर्व में धमतरी जिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शरद लोहाना सम्हाल रहे थे जिनके बाद कांग्रेस के इस अहम पद की जिम्मेदारी महिला नेतृत्व को दी गई और तारिणी नीलम चंद्राकर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया गया जिनका बेहतर कार्यकाल चल रहा है जो कि विपक्ष की भूमिका बेहतर ढंग से निभा भी रही है

हालांकि इस दौरान उनकी कार्यकारिणी को लेकर यह चर्चाएं भी अक्सर ही होती थी कि कब जिला कार्यकारिणी की घोषणा होगी जिसे लेकर काफी इंतजार भी किया जा रहा था गुरुवार को यह इंतजार की घड़ी भी समाप्त हुई और आज कार्यकारिणी की घोषणा हुई और जिलाध्यक्ष की टीम में शामिल सभी लोगों के नाम की सूची भी सामने आ गई है जिसमें एक खासबात यह भी दिखाई दे रही है कि सभी पदाधिकारियों के नामों के बीच में एक नाम ऐसा भी शामिल है जो कि क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू की पत्नी का भी है मतलब उन्हें भी खास पद से नवाजा गया है और कांग्रेस की जिले की टीम में उन्हें भी शामिल किया गया है चूंकि यह राजनीतिक मामला है तो इस मामले को लेकर कुछ चर्चाएं भी हो रही है जैसी कि राजनीतिक मुद्दों में होती भी है

Post a Comment

Previous Post Next Post