Top News

अफीम की खेती: बयान पर भूपेश बघेल तटस्थ कहा मैने किसी का नाम नहीं लिया फिर क्यों दे रहे सफाई पढ़िए जरूरी खबर

अफीम की खेती: बयान पर भूपेश बघेल तटस्थ

कहा मैने किसी का नाम नहीं लिया फिर क्यों दे रहे सफाई पढ़िए जरूरी खबर


गोल्डी खान /धमतरी जिले में अफीम की खेती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया था और कहा था कि जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र में अफीम की खेती हो रही है 

जिसके बाद यह मामला काफी गर्म हुआ था मामले में उनका विरोध भी हुआ उनका पुतला भी जलाया गया था और उनसे माफी मांगने की बात भी कही गईं थी किंतु दूसरी ओर शनिवार को यह मामला इसके विपरीत ही नजर आया जब पूर्व सीएम भूपेश बघेल धमतरी पहुंचे थे जहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने अपने बयान को दोहराया और कहा कि प्रदेश में अफीम की खेती हो रही है जिससे धमतरी भी अछूता नहीं है उन्होंने अपने बयान पर जोर देते हुए कहा कि धमतरी में अफीम की खेती होने की उन्हें जानकारी मिली थी तो उन्होंने ऐसा बोला था अब यह खेती कहा हो रही है यह ढूंढने का विषय है उसे ढूंढना चाहिए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था मगर कुछ लोग इस मामले में सफाई देते हुए घूम रहे है ऐसा वह लोग क्यों कर रहे है

बहरहाल शनिवार को पुनः पूर्व सीएम श्री बघेल का बयान पुनः अफीम की खेती पर आने से और उनके द्वारा अपना बयान दोहराने से एक बार फिर से सियासी पारा गर्म हो गया है बता दे कि यह बयान उन्होंने  धमतरी विधायक के रूद्री स्थित निवास में दिया है

Post a Comment

Previous Post Next Post