गोल्डी खान /धमतरी
जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कहने को तो अभियान चल रहा है कुछेक जगह कार्रवाई भी हो रही मगर दिलचस्प बात यह है कि यह कार्यवाहिया कुछेक जगह ही हो रही जबकि पर्दे के पीछे और भी भूमाफिया छिपे हुए है जिन पर कार्रवाई कब !होगी यह सवाल भी उठता है ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से धमतरी शहर के अलावा आसपास के हिस्सों में अवैध प्लाटिंग खुल कर हो रही है जहां नियम कायदे ताक में नजर आते है
खासबात इसकी सांठगांठ ही वजह है जो यह काम तेजी से यहां चल रहा है हालांकि कुछेक जगह कार्यवाहियां भी प्रशासन कर रहा है मगर इसकी अपेक्षा बड़े पैमाने में अवैध प्लाट भी काटे जा रहे है जहां कोई झांकने वाला नहीं है या यू कहे कि उधर प्रशासन के अफसर झांकना भी नहीं चाहते बहरहाल शनिवार को हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कलेक्टर के निर्देश के बाद अवैध सड़क निर्माण को ध्वस्त कर निर्माण सामग्री जब्त की गई इधर इस मामले को लेकर यह चर्चा भी हो रही कि कार्यवाहियों में भेदभाव भी समाया हुआ है मतलब अच्छे और पक्के रिश्तों को खास तवज्जो है जबकि अंजान लोगों पर एक्शन हो रहा है ऐसे भी आरोप इस तरह के मामलों में लग रहे है शायद यही वजह है कि एक भूमि पर कुछ इसी तरह की खबर सुनकर विधायक को भी मौके तक पहुंचना पड़ गया था और कार्रवाई की मांग करनी पड़ गई थी
Post a Comment