Top News

आईपीएल की दस्तक के साथ सटोरिए के कान हुए खड़े खुली सट्टे की दुकान साइबर सेल के लिए आई परीक्षा की घड़ी चर्चा व्याप्त


गोल्डी खान/धमतरी आईपीएल क्रिकेट की शुरुआत हो गई है जिसके साथ सटोरियों के कान भी खड़े हो गए जो हर आहट पर नजर रखने के साथ अपनी दुकानदारी भी शुरू कर दिए है दूसरी ओर यह समय साइबर सेल के लिए परीक्षा की घड़ी जैसा माना जा रहा है क्योंकि साइबर थाना खुलने के बाद साइबर पुलिस ने अब तक कोई खास उपलब्धि अर्जित नहीं की है जबकि शहर के साथ जिले में छोटी बड़ी चोरियों के मामले अब भी पेंडिंग पड़े हुए है बहरहाल धमतरी शहर के साथ जिले में क्रिकेट के शौकीनों की जिस तरह से तादाद अच्छी खासी है उसी तरह सटोरियों की भी यहां कमी नहीं है जो क्रिकेट के खेल में हर गेंद में पैसा कमाना जानते है यही वजह है कि उन्होंने अपनी सट्टे की दुकान खास तैयारियों के साथ खोल ली है बल्कि कुछ सटोरिया तो शहर से दूर भी चले गए है किंतु उनके सहयोगी यहां बराबर फील्डिंग में लगे हुए है और अपना काम कर रहे है या यू कहे कि इस आईपीएल मैचों में वह लोग सट्टा खिला रहे है हालांकि शहर के साथ जिले के लिए वैसे तो यह कोई नयी बात नहीं है यह पुलिस भी बखूबी जानती है मगर इस मामले में अक्सर ही कार्रवाई की दरकार रहती है चूंकि यह गेम अब ऑनलाइन हो गया है तो इसके अब सब काम भी ऑनलाइन होते है जिन्हें साधारण तौर से पकड़ना आसान भी नहीं है यही वजह है कि इस तरह ऑनलाइन होने वाले अवैध कार्यों की धरपकड़ को तेज करने के लिहाज से जिले में साइबर थाना भी खोला गया है जिसका विधिवत उद्घाटन हुआ था किंतु ये भी अलग बात है कि इतना तामझाम होने के बाद भी साइबर पुलिस कोई खास प्रदर्शन अब तक नहीं कर पाई है इस लिहाज से इस आईपीएल के सीजन को साइबर टीम के लिए परीक्षा की घड़ी भी मानी जा रही है जिसमे टीम  के द्वारा इस सीजन कैसा प्रदर्शन किया जाता है यह आगे देखना दिलचस्प होगा क्योंकि आईपीएल का सीजन तो प्रारंभ हो चुका है

Post a Comment

Previous Post Next Post