गोल्डी खान /धमतरी जिले में श्रेय की राजनीति का दौर जारी है जिसमे एक के बाद एक नाम एंट्री ले रहे है खासबात इस श्रेय की दौड़ में महिला नेत्रियां भी पीछे नहीं है इसी बीच एक और नाम सुर्खियो में है जो कि कुछ महिला नेत्रियों से जुड़े हुए है वह भी श्रेय की रेस में सबसे आगे निकलने के प्रयास में है जबकि माना जाए तो धमतरी में धमतरी को विकास की धारा से जोड़ने के लिए मेयर रामू रोहरा किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रहे है बावजूद कुछेक नेता व नेत्रियां अपने लोगो को लुभाने के लिए अपने नाम से श्रेय का गुणगान कर रहे है यह मसला भी जिले की एक महिला नेत्री से जुड़ा हुआ है जो हाल ही में एक खबर के बाद चर्चा में आई है जिन्होंने धमतरी के कुछ विकास कार्यों की सौगात पर अपने बड़े नेताओं का आभार तो जरूर जताया है मगर इस आभार वाणी में उनकी कुछ खामियां भी लोगो को नजर आ गई है जो कि चर्चा का विषय बन गई है बहरहाल धमतरी में विकास की सौगात और
सड़क पुल पुलिया हाईटेक बस स्टैंड नालंदा परिसर समेत विभिन्न करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात किसके उच्चस्तरीय प्रयास का परिणाम है यह किसी से छिपा नहीं है उसके बाद भी श्रेय लेने की रफ्तार में राजनीति से जुड़े कुछ नेता व नेत्रियां श्रेय के असल हकदार को पीछे छोड़ खुद ही आगे निकलने की जुगत में लगे हुए है जो कि उचित भी नहीं माना जा रहा शायद यही वजह है कि ऐसे मामलों के सामने आने के बाद लोग ऐसा भी कहते सुने जा रहे है कि रामू कृपा से राजनीतिक समंदर कितनी नाव तैरने लगी है

Post a Comment