Top News

दो मौतों से फैली सनसनी एक हत्या तो दूसरी घटना में हत्या का संदेह पढ़े जरूरी खबर

 दो मौतों से फैली सनसनी 

एक हत्या तो दूसरी घटना में हत्या का संदेह

पढ़े जरूरी खबर


गोल्डी खान /धमतरी 

जिले में मंगलवार को दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई है जो कि कुरूद और मगरलोड ब्लॉक से सामने आई है जिसमे एक युवक की पीट कर हत्या की गई है तो दूसरी घटना में एक महिला की मौत हुई है इस घटना में भी हत्या का संदेह जताया जा रहा है ज्ञात हो कि सोमवार की रात्रि कुरूद बीरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम अंवरी में यह घटना हुई थी जिसमें युवक रवि बघेल की एक युवक ने हत्या कर दी

बताया जा रहा कि रवि का किसी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमे मारपीट के दौरान वह घायल हो गया था जहां इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई घटना के बाद पुलिस मामले से जुड़े संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है माना जा रहा है कि जल्द मामले का खुलासा होगा वहीं दूसरी घटना भी सोमवार की दोपहर मगरलोड की करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी से सामने आई थी

बताया गया कि यहां रहने वाली महिला सोम बाई यादव की मौत अपने घर में हुई है हालांकि उसकी मौत सीने में दर्द की वजह से हुईं है यह बताया जा रहा है मगर उसके गले में चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है बहरहाल पुलिस इन दोनों ही मामलों की जांच में जुट गई है वहीं दूसरी ओर इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post