Top News

इधर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई तो उधर पब्लिक ने पुलिस टीम को सिखा दिया सबक वीडियो वायरल कॉलर पकड़ने के लगे आरोप पढ़े दिलचस्प खबर

इधर शराब पीकर वाहन  चलाने वालों पर कार्रवाई तो उधर पब्लिक ने पुलिस टीम को सिखा दिया सबक 

वीडियो वायरल कॉलर पकड़ने के लगे आरोप 

पढ़े दिलचस्प खबर


गोल्डी खान /धमतरी सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि गंगरेल रोड का बताया जा रहा है जिसमे पुलिसकर्मियों की एक टीम और कुछ सैलानियों के बीच जमकर बहस होती नजर आ रही है जिसमे लोगो के द्वारा यह कहा जा रहा है कि जो चालान लेना है लीजिए मगर कॉलर पकड़कर दुर्व्यवहार क्यों कर रहे है जबकि वह लोग नशा वगैरह भी नहीं किए है और उनके साथ महिलाएं भी नजर आ रही है 

हालांकि जब लोगो ने इस घटना का वीडियो बनाना चालू किया तो पुलिसकर्मी मुंह छिपाते हुए भी नजर आ रहे है बहरहाल रूद्री गंगरेल मार्ग से लगातार ऐसी शिकायत आ रही है जिनका कहना है कि अक्सर चेकिंग चालानी के लिए ऐसी घटना होती रहती है खासबात इस तरह की कार्रवाई में पुलिस की एक खास टीम ही लगती है जबकि दूसरी टीमों को इस टीम से दूर रखा जाता है हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है इसके लिए पुलिस के आला अफसरों को मामले को संज्ञान में लेने के बाद ही पता चल पायेगा 

क्योंकि इस घटना का यह वीडियो तो सोशल मीडिया में तैर ही रहा है वहीं अन्य कुछ मामलों के भी वीडियो फोटो भी लोग अपने पास रखे हुए है कही इस तरह का विरोध किसी दिन कोई बड़ा विरोध बनकर सामने न आ जाए और पुलिस की पुनः किरकिरी न हो जाए मामले को लेकर यह चर्चा भी हो रही है बता दे कि इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में आसानी से देखा जा सकता है

Post a Comment

Previous Post Next Post