गोल्डी खान/ धमतरी कोतवाली थाना प्रभारी का ट्रांसफर हो गया है जो कि अब राजधानी रायपुर में अपनी सेवा देंगे दूसरी ओर उनके तबादले के साथ ही शहर में यह चर्चा भी होने लगी है कि अब उनकी जगह में कोतवाली थाने की जिम्मेदारी कौन संभालेगा ज्ञात हो कि बुधवार को पुलिस मुख्यालय रायपुर की ओर से एक सूची जारी की गई है जिसमें प्रदेश के जिलों में पदस्थ टी आई एस आई समेत करीब 30 अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है इस सूची के सामने आने से इसका असर धमतरी कोतवाली में भी पड़ा है और कोतवाली में पदस्थ थानेदार राजेश मरई का स्थानांतरण रायपुर किया गया है विदित हो कि कोतवाली थानेदार श्री मरई का धमतरी में कार्यकाल बेहद शानदार रहा सभी वर्गों ने उनके कार्य की सराहना की है जो गुंडे बदमाशो के लिए सिंघम से कम नहीं थे इनके ही कार्यकाल में शहर के ज्यादातर बदमाशो को जिलाबदर किया गया है जो कि काफी बड़ी कार्रवाई है इसके अलावा गुंडे बदमाशो को सबक सिखाने में भी इनकी भूमिका काफी दहशत भरी थी उन्होंने शहर में चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जबकि अपने सरल और सहज व्यवहार से उन्होंने अपने आला अफसरों के साथ आम पब्लिक का भी दिल जीता साथ ही अपने स्टाफ के भी पसंदीदा अफसर बनकर काम किए है उनके तबादले की खबर से एक हिसाब से यह भी कहा जा रहा है कि थानेदार कुछ समय और धमतरी में रहते तो बेहतर होता बहरहाल पुलिस विभाग में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का तबादला एक प्रक्रिया है जिससे होकर सभी को गुजरना पड़ता है किंतु उनके तबादले से अब शहर में यह भी चर्चा हो रही कि उनकी जगह अब कौन कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेगा या फिर किसे कोतवाली का जिम्मा सौंपा जायेगा ? बहरहाल यह तो अब कुछ दिन के बाद ही आगे स्पष्ट होगा लेकिन कोतवाली प्रभारी राजेश मरई कुछ समय के लिए शहर में और रुक जाते ऐसा भी लोग चाह रहे है
कोतवाली थाना प्रभारी का रायपुर ट्रांसफर अब किसे मिलेगी कोतवाली की जिम्मेदारी;? चर्चा व्याप्त
Goldi khan
0

Post a Comment