गोल्डी खान /धमतरी विधायक के गांव में मेयर का बाजे गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया मतलब कांग्रेस विधायक ओंकार साहू के गांव में भाजपा के दिग्गज नेता और नगर निगम के मेयर रामू रोहरा का जोरदार स्वागत हुआ जिसकी वजह आमदी में करोड़ो की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क की स्वीकृति है हालांकि यह आमदी जैसे क्षेत्र को बहुत बड़ी सौगात है जिसकी प्रतिक्षा लोग काफी समय से कर भी रहे थे किंतु इस स्वागत सत्कार को राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है जिसकी वजह है कि ग्राम आमदी कांग्रेस विधायक ओंकार साहू का गृहग्राम है जिससे यह मतलब भी साफ झलकता है कि आपके क्षेत्र में हमारा बोलबाला हो रहा है जिसके और भी राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है दूसरी ओर विधायक ओंकार साहू और मेयर रामू रोहरा की तकरार को भी लोग याद करते हुए यह कह रहे है कि मेयर ,विधायक के क्षेत्र में खास रुचि लेते है
दूसरी तरफ विधायक के समर्थक और चाहने वाले इस स्वागत सत्कार और ढोल बाजे को राजनीतिक दिखावा भी बोल रहे है हालांकि बात जो भी हो लेकिन विधायक ओंकार साहू और मेयर के बीच राजनीतिक तकरार से अब सभी लोग वाकिफ भी हो गए है जिनका यह भी कहना है कि दो नेताओं की तकरार के बीच क्षेत्रवासियों को लाभ मिल रहा है ये बड़ी बात है विधायक भी अपने स्तर पर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को प्रमुखता से सुनते है बल्कि शहर के साथ जिले की समस्याओं को सदन में भी प्रमुखता से रखते है बल्कि सड़क में उतर कर भी अपने लोगो के लिए आवाज उठाते है



Post a Comment