भाजपा के स्थापना दिवस के दिन नगरी भाजपा में मचा शोर
इस्तीफा देने को तैयार है कार्यकर्ता जानिए वजह
गोल्डी खान/धमतरी एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है वहीं दूसरी ओर नगरी के कुछ भाजपा के नेता कार्यकर्ता इस्तीफा देने के मूड में है जिनकी संख्या भी अच्छी खासी है बता दे कि यह पूरा मामला नगरी के वार्ड क्रमांक 9 और 10 से सामने आया है जहां के भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह इलाका भाजपा का अभेद किला है और हम सब भाजपा के सिपाही है बावजूद उन्हें और उनके कार्यों को तवज्जो नहीं मिल रही है लिहाजा वह लोग इस तरह का कदम उठाने को मजबूर हो रहे है उन्होंने क्षेत्र की एक पूर्व विधायक पर भी विभिन्न आरोप लगाए है साथ ही अपनी मांगों पर गौर करने का अल्टीमेटम भी दिया है अन्यथा आगे बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है पूरा मामला इलाके में सामुदायिक भवन बनने और नहीं बनने से जुड़ा हुआ है जहां यह लोग भवन बनाना चाहते है मगर वह आसानी से नहीं बन पा रहा है जिसे लेकर उनके साथ बहुत सी दिक्कत भी आ रही है यह उनका आरोप है बहरहाल अब इस मामले में आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प होगा इधर विदित हो कि नगरी वनांचल के इलाको से लगातार भाजपा में कलह की बाते सामने आती रहती है पिछले वर्ष भी एक बड़ी घटना नगरी वनांचल से सामने आ चुकी है

Post a Comment