Top News

*एसपी ने माना जिले में चल रहा जुआ और सट्टा

एसपी ने माना जिले में चल रहा जुआ और सट्टा शून्य करने पर दिया जोर 

मगर इधर ऑनलाइन क्रिकेट में ठीकठाक फील्डिंग नहीं कर पा रही साइबर सेल

चर्चा व्याप्त

गोल्डी खान /धमतरी जिले के एसपी ने पुलिसकर्मियों की एक  बैठक लेकर यह स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जिले में जुआ और सट्टे का कार्य शून्य कर दिया जाए उन्होंने इसके लिए स्टाफ और प्रभारियों के अलावा अन्य बड़े अफसरों को भी साफतौर पर हिदायत दे दी है कि संरक्षण से दूर रहे अन्यथा एक्शन लिया जा सकता है ज्ञात हो कि जिले में जुआ और सट्टे का कार्य चलना चलाना तो वैसे आम बात है जो कि समय समय पर इधर उधर चलता ही रहता है शायद यही वजह है कि एसपी सूरज सिंह परिहार ने इसे बिल्कुल शून्य करने की बात कही है जबकि दूसरी ओर इस जुआ और सट्टे के विपरीत देखे तो क्रिकेट सट्टे का इन दिनों काफी जोर है ये अलग बात है कि पुलिस की साइबर टीम को इससे जुड़े लोग नहीं मिल पा रहे है मगर दूसरे जिलों की पुलिस ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है जिसकी अपेक्षा जिले में कार्रवाई की रफ्तार शून्य है

इस लिहाज से यह भी कहा जा रहा है कि क्रिकेट सट्टे में साइबर पुलिस ठीकठाक फील्डिंग नहीं कर पा रही है बहरहाल मंगलवार को जिले के एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले के पुलिस अफसरों की एक बैठक ली थी जिसमे नशे के खिलाफ अवैध कार्यों के खिलाफ गुम इंसान संबंधी मामलों समेत अन्य अपराधिक मामलों की रोकथाम के निर्देश पुलिस अफसरों को दिए है

Post a Comment

Previous Post Next Post