Top News

निगम में सब ठीक नहीं होने वाला है कुछ बड़ा जनप्रतिनिधियों की खींचतान किस मोड पर ,,,? चर्चा व्याप्त

निगम में सब ठीक नहीं

होने वाला है कुछ बड़ा

जनप्रतिनिधियों की खींचतान किस मोड पर ,,,? 

 चर्चा व्याप्त

गोल्डी खान /धमतरी

नगर निगम में भाजपा की  सत्ता काबिज होने के बाद से शुरू हुआ अटकलों का दौर आज साल भर बाद भी जारी है जैसे पहले निगम के खास पदों को लेकर तरह तरह के नाम और अटकलें लगाई गई फिर बहुत से चौंकाने वाले नाम भी सामने आए उसके बाद जब जनप्रतिनिधियों को पद बटा तब लोगो को पता चला कि निगम में इस पद पर इन्हें  इन्हें खास जिम्मेदारी सौंपी गई है हालांकि अब निगम में कामकाज शुरू हुए और निगम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को काबिज हुए करीब एक साल से ज्यादा हो गया है मगर अब भी यहां कुछ कुछ बल्कि बहुत कुछ मामलों को लेकर अटकलें लगाई जा रही है बल्कि कुछ कुछ मामलों को लेकर तरह तरह की चर्चा भी हो रही जिसको निगम के जनप्रतिनिधियों की खींचतान से भी जोड़ा जा रहा है हालांकि यहां पर यह स्पष्ट करना लाजमी होगा कि निगम में जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान हो रही यह हम नहीं कह रहे है बल्कि शहर में इस बात की चर्चा है वहीं यह चर्चा इसलिए भी चौक चौराहों में हो रही कि मंगलवार को एक ऐसा उदाहरण निगम से सामने भी आया जब निगम की सभापति रिक्शे से निगम आती जाती दिखी है 

हालांकि इस मामले में निगम के आयुक्त मेयर और सभापति की गाड़िया खराब होने की बात भी कही जा रही है मगर इस मामले के दूसरे मायने भी निकाले जा रहे जो जनप्रतिधियों के बीच खींचतान को लेकर इशारा करते है शायद यही वजह है कि इन सभी बातों को जोड़कर निगम में आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है ऐसा कहा जा रहा है हालांकि यह तो आने वाले आगामी दिनों में ही पता चलेगा कि आगे वहां क्या होता है किंतु निगम में भाजपा की सत्ता आने के बाद विपक्ष के अलावा भाजपा के भी जनप्रतिनिधि कुछ कुछ मामलों को लेकर नाराज भी नजर आए थे शायद यही वजह है कि आगे निगम में कुछ बड़ा होने वाला है इसे लेकर शहर में चर्चा शोर मचा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post