गोल्डी खान /धमतरी नगर निगम मे सियासत का रंग बदल गया है जहां भाजपा की सभापति के समर्थन में कांग्रेस के पार्षद आगे आ गए है और उनकी गाड़ी को ढूंढने लगे है जिनकी यह मांग भी है कि सभापति की गाड़ी को वापस किया जाए आपको बता दे कि इस मामले की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी जब निगम की सभापति कौशल्या देवांगन रिक्शे से निगम आती हुई नजर आई थी जिन्हें रिक्शे से निगम आते देख लोग भी हैरान हुए थे सवाल भी उठे थे बाद में पता चला कि उनकी गाड़ी खराब है मेयर रामू रोहरा ने इस मामले में एक बयान के दौरान अपनी और सभापति की गाड़ी के साथ आयुक्त की गाड़ी को भी खराब बताया था हालांकि उनके इस बयान के बाद मामला शांत भी हो गया था किंतु आज गुरुवार को यह मामला पुनः गरम नजर आया अबकी बार कांग्रेस के पार्षद दीपक सोनकर विशु देवांगन समेत अन्य पार्षद निगम के यार्ड पहुंचकर सभापति की गाड़ी कहा है कहकर ढूंढने लगे थे जिनका कहना था कि उनकी गाड़ी खराब है तो उसे जल्द बनाकर उन्हें दे दी जाए इसके साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभापति के साथ भेदभाव किया जा रहा है जिसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों निगम में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें मेयर रामू रोहरा भाजपा का गमछा पहनकर सदन में आए थे जिनका विरोध कांग्रेसी पार्षदों ने किया था जिसके बाद सभापति ने भी उन्हें गमछा हटाने कहा था शायद इस मुद्दे को लेकर ही सभापति के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उनकी ठीकठाक गाड़ी को उनसे ले लिया गया है बहरहाल कांग्रेसी पार्षदों के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो स्पष्ट नहीं मगर गमछा और गाड़ी पर निगम की सियासत जरूर गर्म नजर आ रही है जिसका निष्कर्ष आगे क्या निकलकर आता है यह देखना भी दिलचस्प होगा
*गमछा गाड़ी पर सियासत गर्म सभापति के समर्थन में आगे आए कांग्रेसी पार्षद ढूंढने लगे उनकी गाड़ी पढ़िए दिलचस्प खबर
Goldi khan
0

Post a Comment