Top News

आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की पहली कार्रवाई का खुला खाता बड़े नेटवर्क की तलाश में पुलिस


गोल्डी खान /धमतरी आईपीएल क्रिकेट का सीजन चल रहा है जिसमें पुलिस कार्रवाई का खाता खुल गया है और एक सटोरिया को गिरफ्तार किया गया है जो कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहा था हालांकि युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब बड़े नेटवर्क की तलाश में है ज्ञात हो कि धमतरी शहर के साथ जिले में आईपीएल मैचों के काफी ज्यादा शौकीन लोग रहते है इसके विपरीत इन मैचों को लेकर सटोरिया भी सक्रिय हो जाते है हालांकि ये अलग बात है कि हर सीजन में यह गेम सटोरियों के द्वारा खेला खिलाया जाता है मगर कार्रवाई की बात करे तो कार्रवाई कछुआ चाल में ही रहती है बहरहाल शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने इनडोर स्टेडियम के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है जो कि रहने वाला अठवानी गली क्षेत्र का है जिस पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने का आरोप है जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुछ नगदी रहम समेत अन्य सामान बरामद कर उस पर कार्रवाई की गई है दूसरी ओर इस मामले के पकड़े जाने के बाद पुलिस अब इससे जुड़े बड़े नेटवर्क की तलाश में है मतलब इससे जुड़े अन्य सटोरियों की तलाश में है हालांकि पुलिस की यह खोज पूरी होती है या नहीं यह तो आगे पता चलेगा किंतु इस खेल में काफी बड़े सटोरिया और खाईवाल जुड़े रहते है यह भी चर्चा अक्सर होती है बल्कि बहुत से सफेदपोश लोगो के नाम की भी यह गेम चादर ओढ़े हुए रहता है इस लिहाज से पुलिस की यह खोज थोड़ी मुश्किल  भी हो सकती है किंतु यह एक कार्रवाई कर पुलिस ने इस सीजन में अपनी एक कार्रवाई का खाता जरूर खोल लिया है

Post a Comment

Previous Post Next Post