गोल्डी खान धमतरी / विधायक ओंकार साहू ने एक पत्र लिखा है जो कि नगरीय प्रशासन मंत्री को लिखा गया है जिसमे निगम की सेहत को खराब बताया गया है जो कि निगम के मेयर आयुक्त और सभापति की शासकीय वाहनों से जुड़ा हुआ मामला है जिनका पत्र सामने आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक हवा तेज हो गई है और सियासत में एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है ज्ञात हो कि निगम के मेयर आयुक्त और सभापति की शासकीय वाहनों का खराब होना शायद कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है जो लगातार इस मुद्दे को उठा रही है जिसकी शुरुआत कुछ दिनों पहले हुई थी जब निगम की सभापति रिक्शे से निगम आती जाती नजर आई थी जिसके बाद सवाल भी उठाए गए थे कि उनकी गाड़ी कहा गई, जो उन्हें रिक्शे में आना जाना पड़ रहा है हालांकि इस सवाल के जवाब में मेयर रामू रोहरा ने बताया था कि मेयर आयुक्त और सभापति की गाड़ी खराब हो गई है उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था और कांग्रेस के नेता पार्षद भी इस मुद्दे पर सभापति की गाड़ी ढूंढने निकल गए थे जो निगम के यार्ड में पहुंचकर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन भी किए थे और सभापति के समर्थन में गाड़ी वापस मांगने लगे थे बहरहाल उनके इस प्रदर्शन के बाद अब इस मामले में कांग्रेस के विधायक ओंकार साहू की भी एंट्री हो गई है
उन्होंने ने भी इस मुद्दे को उठाया है और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को एक चिट्ठी लिख दी है जिसमे उन्होंने मेयर आयुक्त और सभापति के लिए शासकीय वाहन की मांग तो की है साथ ही निगम की हालत का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि जब ट्रिपल इंजन की सरकार में निगम के जनप्रतिनिधियों की वाहनों का ये हाल है तो आम जनता की तकलीफों का क्या हाल होगा यह चिंताजनक विषय है जिस पर ध्यान आकृष्ट कराने यह पत्र लिखा गया है
विधायक ने अपने पत्र में क्या लिखा है



Post a Comment