गोल्डी खान धमतरी/ खराब साड़ी वितरण का मामला तुल पकड़ रहा है कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पुतला दहन का एलान कर दिया है ज्ञात हो कि यह मामला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओ से जुड़ा हुआ है जिन्हें हाल ही में साड़ी का वितरण बतौर वर्दी के रूप में किया गया था मगर उसमें से बहुत सी साड़ियों में खामियां नजर आ गई बल्कि कुछ साड़िया खराब भी निकल गई थी और यह मामला धमतरी समेत प्रदेश के कुछ अन्य जिलों से सामने आया था ऐसा कांग्रेस का आरोप है जिसके बाद अब कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक नजर आ रही है और इस मुद्दे पर पुतला दहन आंदोलन करने की तैयारी में है कांग्रेस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस मामले को लेकर बताया गया है कि राज्यसभा सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के लिए साड़ी वितरण में गंभीर अनियमितताओं* का मामला सामने आया है यह केवल आर्थिक मामला नहीं, बल्कि मेहनतकश आंगनबाड़ी बहनों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा मुद्दा है इस विषय को लेकर विभागीय मंत्री सहित प्रदेश सरकार का पुतला दहन* के माध्यम से विरोध प्रकट किया जाना है सोमवार को यह आंदोलन प्रदर्शन दोपहर 12 बजे गाँधी मैदान में किया जायेगा
खराब साड़ी वितरण का मामला पकड़ा तूल कल होगा पुतला दहन
Goldi khan
0

Post a Comment