Top News

होली पर बिखरी प्रेम और शांति की बाहर बगैर किसी घटना के पर्व हुआ शांतिपूर्वक संपन्न जिला और पुलिस प्रशासन का प्रयास लाया रंग

होली पर बिखरी प्रेम और शांति की बाहर 

बगैर किसी घटना के पर्व हुआ शांतिपूर्वक संपन्न

जिला और पुलिस प्रशासन का प्रयास लाया रंग

गोल्डी खान /धमतरी जिले में होली का त्यौहार शांति और सौहाद्र के साथ संपन्न हुआ जिसे जिला और पुलिस प्रशासन का सफल प्रयास माना जा रहा है क्योंकि पर्व से पहले ही  प्रशासन के द्वारा पर्व को लेकर शांति और सुरक्षा के मद्देनजर खास तैयारियां की गई थी हालांकि मौजूदा वक्त के हिसाब से कुछ संभावनाओं को भी बल मिल रहा था मगर छुटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो पर्व शांति से संपन्न हुआ बता दे कि होली पर्व को लेकर जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा एसपी सूरज सिंह परिहार अपर कलेक्टर इंद्रा देवहारी समेत जिले के अफसरों पुलिस जवानों ने खास तैयारी की थी वहीं पब्लिक ने भी प्रशासन का भरपूर सहयोग किया अलावा इन्हीं तैयारियों के तहत प्रशासनिक अमले के द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया था वहीं एसपी श्री सिंह के निर्देशन में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी

सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत  पेट्रोलिंग, संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट की स्थापना तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। त्योहार के दौरान पुलिस अधिकारी एवं जवान पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे पूरे जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और होली का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ इसके अतिरिक्त शहर में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरों के माध्यम से शहर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई, जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों की लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही और पुलिस द्वारा स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार जिले की स्थिति की जानकारी ली जाती रही तथा सभी थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे, जिससे पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रही इसके अलावा असामाजिक तत्वों गुंडा बदमाशो पर भी कार्रवाई की गई

जिसमें जिले भर के पुलिस अफसरों पुलिस बल स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post