होली पर चालान पब्लिक परेशान
पुलिस से छिपते दिखे लोगों ने बदला रास्ता
कहा
त्यौहार में तो बख्श देते
इधर इंस्टाग्राम रील भी बनी चर्चा का विषय
गोल्डी खान /धमतरी होली पर्व पर पुलिस ने हुड़दंग रोकने के लिए खास तैयारी की शहर के चौक चौराहों गली मोहल्लों में पुलिस बल तैनात किया गया बदमाशो की धरपकड़ भी की गई है अलावा भी अन्य तरह की तैयारिया, पुलिस के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर की गई थी जो कि पर्व को शांतिपूर्णढंग से संपन्न कराने का भी एक बड़ा प्रयास था जिसकी लोग सराहना भी कर रहे है मगर इसी कड़ी में पुलिस की एक और कार्रवाई ने तेजी से रफ्तार पकड़ी जिससे लोग परेशान नजर आए जो कि मोटर साइकिलों की चालानी कार्रवाई थी जिससे लोग छिपते छिपाते भी दिखे बल्कि अपना रास्ता भी बदलते दिखे जिनका कहना था कि कम से कम त्यौहार के दिन तो आम जनता को चालानी कार्रवाई से दूर कर दिया जाता एक दिन बात समझाइश से ही निपटा ली जाती तो कितना अच्छा होता क्योंकि त्यौहारों में व्यक्ति के पास ऐसे ही बहुत से काम रहते है उसमें इस तरह की चालानी कार्रवाई समझ नहीं आई ऐसा लोगो का कहना था
बहरहाल यातायात पुलिस इन दिनों चालानी कार्रवाई को लेकर काफी सुर्खियों में भी है बल्कि विभाग के कुछ लोगो की एक इंस्टाग्राम रील भी खूब वायरल हो रही है जिसमें बाहर से आए हुए कुछ कार सवार विभाग के कुछ पुलिसकर्मी अफसर पर आरोप भी लगाते हुए नजर आ रहे है जो इंस्टाग्राम रील देखने से भी पता चलता है जिसमे कार सवार और रील बनाने वाला युवक साफतौर पर यह कहते सुने जा रहे है कि वह लोग महाराष्ट्र से आए है और गाड़ी के सभी कागज भी उनके साथ है फिर भी उनसे कुछ रकम लेने का वह लोग आरोप लगा रहे है मतलब लोगो के कहने का मतलब यह भी है कि यातायात विभाग की जागरूकता का वैसे तो फिलहाल कोई असर अब तक नजर नहीं आया सड़क हादसे तो इसके बाद भी रोजाना ही हो रहे है सिर्फ चालानी कार्रवाई से यदि यह हादसे रुकते तो बेशक यह कार्रवाई लगातार जरूरी थी बहरहाल आपको बता दे कि यह कार्रवाई मतलब होली के दिन की कार्रवाई पुलिस ने नियम विरुद्ध चलने वाले तीन सवारी हुड़दंग करने वालों को लेकर की थी मगर इसकी चपेट में बहुत से कुछ ऐसे लोग भी आ गए जो शांति से त्यौहार मना रहे थे और अपने काम से जा रहे थे इधर इस संबंध में यातायात प्रभारी श्री साहू ने कहा कि पुलिस आला अफसरों के निर्देश पर नियम विरुद्ध चलने वालों पर कार्रवाई की गई है करीब 40 से अधिक लोगों पर यह कार्रवाई हुई है
ज्ञात हो कि यह कार्रवाई मकई चौक के पास बुधवार शाम में हो रही थी


Post a Comment