Top News

निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने होली पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं की गई खुशहाल जीवन की कामना

निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने होली पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं की गई

खुशहाल जीवन की कामना


अपनों को अपनेपन के रंगों में सराबोर कर दे प्रेम,भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश-: विजय मोटवानी*

गोल्डी खान /धमतरी होली के पावन अवसर पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा नगर वासियों तथा क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के खुशहाल जीवन तथा मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की है उन्होंने कहा  कि होली का सार्थक एवं पवित्र संदेश यही है कि हम सब अपनों को अपने साथ अपनेपन के रंगों से सराबोर  कर आपसी प्रेम, भाईचारा अपनापन तथा सामाजिक सौहार्द को आगे बढ़कर सभी के जीवन में सुख शांति और खुशहाली का संचार करें और यही से ही हम सब अपने जीवन को भी धन्य करेंगे और दूसरों के जीवन को भी सुखी एवं समृद्ध बनाने के लिए अपना योगदान देकर मानव धर्म का पालन करेंगे उन्होंने नगर निगम के माध्यम से विकास के रंगों की खुशियों को आगे बढ़ाने के लिए नगर वासियों से सहयोग, प्रेम, स्नेह के सहयोग की आग्रह पूर्वक निवेदन भी होली के पवित्र अवसर पर किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post