गोल्डी खान धमतरी/ डीजल और पेट्रोल नगर निगम का पीछा नहीं छोड़ रहे है कभी बाइक में डीजल का मामला सामने आता है तो कभी डीजल पेट्रोल की वजह से मेयर आयुक्त और सभापति शासकीय वाहन का उपयोग नहीं कर पाते है अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि फिर एक ताजा मामला सामने आया है मजे की बात है कि यह मामला भी डीजल और पेट्रोल से ही जुड़ा हुआ है जिसमे पेट्रोल पंप संचालक ने निगम पर अपनी मेहनत की कमाई रोक देने का आरोप लगाया है बता दे कि अंबेडकर चौक के पास आर वी कुमार नाम से पेट्रोल पंप स्थित है जिसके संचालक सौरभ नंदा ने चर्चा में बताया कि पिछले करीब 6 7 महीनों से नगर निगम उनके पेट्रोल डीजल का भुगतान नहीं कर रहा है
जबकि इन 6 7 महीनों में निगम की विभिन्न गाड़िया बराबर उनके पेट्रोल पंप से डीजल पेट्रोल भरवाती रही अब जब भुगतान मांगा जा रहा है तो निगम की ओर से उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि करीब 33 लाख रुपए उनका भुगतान बचा हुआ है पंप संचालक ने बताया कि वह कई बार विभिन्न माध्यम से निगम के जिम्मेदार लोगों से अपना भुगतान मांग रहा है मगर उनका भुगतान उन्हें नही किया जा रहा है जबकि खाड़ी देशों में व्याप्त पेट्रोल डीजल के संकट के मद्देनजर उन्हें अपना व्यापार व्यवसाय चलाने में काफी दिक्कत आ रही है यही वजह है कि वह अपने खर्चे वहन करने के लिहाज से गाड़ी से साइकिल चलाने पर मजबूर है उन्होंने कहा कि निगम के भुगतान नहीं करने की कंडीशन में वह कानून का सहारा ले रहे है


Post a Comment