Top News

*पंजाब से आने वाली हेरोईन धमतरी में पकड़ी गई ,,, महिला समेत तीन गिरफ्तार


गोल्डी खान धमतरी / नशीले पदार्थ हेरोइन चिट्टा की बिक्री के मामले शहर में पहले भी पकड़े गए है मगर इसके सप्लाई नेटवर्क का फिलहाल कोई पता नहीं था जिसका पुलिस ने अब पता लगाया है और एक महिला समेत तीन लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है जिन पर यह आरोप है कि वह लोग पंजाब से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में खपाते  थे जिसमें धमतरी भी शामिल था मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी शैलेन्द्र पांडे ने 
बताया कि बालोद जिले के तीन लोगों को इस मामले में पकड़ा गया है जिनका नाम इस्लामुद्दीन निजामुद्दीन और एक महिला अनीता बाई है जो कि श्याम तराई के पास एक कार के साथ संदिग्ध रूप से खड़े हुए थे जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 56 ग्राम से अधिक हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख है उसे जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ में आरोपियों ने यह भी पुलिस को बताया है कि वह ट्रेन के माध्यम से पंजाब प्रांत से हेरोइन लेकर आते थे और उसे यहां खपाते थे बहरहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है इधर इस मामले के पकड़े जाने के बाद पुलिस के लिए यह मामला उपलब्धि से कम नहीं है क्योंकि अब तक इतनी मात्रा में हेरोइन यहां पकड़ी नहीं गई थी वहीं इसके सप्लाई नेटवर्क का भी फिलहाल पता नहीं था जो अब पता चला है बल्कि इससे जुड़े लोग भी माल के साथ पकड़े  गए है जिससे यह माना जा रहा है कि अब हेरोइन चिट्ठा बिक्री के बढ़ते मामलों में कमी आयेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post