Top News

भाजपा पार्षद ने अपने वार्ड में की नाली रिपेयरिंग की मांग कहा आवेदन देना पड़ेगा क्या ? पढ़िए दिलचस्प खबर

गोल्डी खान धमतरी / नगर निगम में सब ठीकठाक नहीं चल रहा है जिसके उदाहरण अक्सर ही सामने आते रहते है शुक्रवार को फिर एक ताजा मामला सामने आया है जिसमे एक भाजपा पार्षद अपने ही वार्ड की नाली रिपेयरिंग की मांग करते हुए नजर आ रहे है मगर उनकी सुनवाई फिलहाल नहीं हो रही है दरअसल आपको बता दे कि यह मामला शहर के एक वॉट्सएप ग्रुप से सामने आया है जिसमे शहर के एक वार्ड के पार्षद जो कि काफी पुराने और प्रभावशाली पार्षद माने जाते है वो उस ग्रुप में लगातार यह मैसेज करते है कि वार्ड का एक नाला जो सफाई के दौरान टूट गया था

उसको अब तक बनाया नहीं गया है जबकि इसके लिए वह लगातार मांग भी कर रहे है फिर भी उनकी बातों को कोई तवज्जो नहीं है निगम के अफसर भी उनकी बातों को नहीं सुन रहे है शायद यही वजह है कि वे अपनी इस मांग में यह भी बोल रहे है कि इसके लिए आवेदन देने की जरूरत पड़ेगी क्या बहरहाल नगर निगम के विभिन्न तरह के किस्से रोज ही नगर में चर्चा का विषय बन रहे है इससे यह भी पता चल रहा है कि नगर निगम आम इंसान कि सुने न सुने वह तो अपने पार्षदों की भी नहीं सुन रहा है फिर वह सत्तापक्ष का ही पार्षद क्यों न हो! जो कि गंभीर विषय भी माना जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post