गोल्डी खान धमतरी /नगर निगम को पेट्रोल और डीजल उधार देकर पेट्रोल पंप संचालक बुरा फंसा हुआ नजर आ रहा है जो अपनी रकम वापस पाने के विभिन्न प्रयास में जुटा हुआ है वहीं इस मामले ने अब राजनीतिक रुख भी ले लिया है जिसे लेकर कांग्रेस के पार्षदों ने मेयर पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है जबकि मामले में मेयर ने भी पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया है ज्ञात हो कि शहर में पिछले दो दिन से यह मामला तूल पकड़ा हुआ है जिसमे यह पता चला है कि निगम ने आंबेडकर चौक के पास स्थित आर वी कुमार पेट्रोल पंप से उधार में डीजल पेट्रोल लिया था
जिसकी राशि बढ़कर 35 लाख के आसपास हो गई थी जिसमें से निगम ने कुछ रकम पंप संचालक को दी थी उसके बाद से उसका पेमेंट नहीं हुआ है और बकाया राशि 33 लाख के आसपास रुकी हुई है यह पेट्रोल पंप संचालक सौरभ नंदा ने बताया था साथ ही उनका यह भी कहना है कि यह राशि पिछले छह सात माह की है दूसरी ओर इसी मामले को लेकर कांग्रेसी पार्षद शुक्रवार को पेट्रोल पंप पहुंचे जो वहां पर प्रदर्शन भी करने लगे थे जिनका यह आरोप था कि निगम के मेयर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे है ये पेट्रोल डीजल कि राशि उन्होंने कांग्रेस शासन काल की बताई है जबकि यह राशि उन्हीं के कार्यकाल की है इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप के पास जमकर नारेबाजी भी और निगम की आर्थिक हालत को चिंताजनक भी बताया जबकि इधर मेयर रामू रोहरा नेइस संबंध में पलटवार कर कांग्रेसी पार्षदों को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन काल में नगर निगम में केवल भ्रष्टाचार हुए है जिसके बाद निगम को लगातार सुधारा जा रहा है निगम को कंगाल कर छोड़ा गया था बिजली पानी तक का टैक्स नहीं पटाया गया था निगम में काबिज होने के बाद सभी बकाया राशि पटाई जा रही है पेट्रोल डीजल की भी राशि पटाई जा रही है


Post a Comment