Top News

15 दिन बीत रहा कोतवाली को नहीं मिला नया थानेदार जिले में थानेदार नहीं है या कोई आना नहीं चाहता कोतवाली चर्चा व्याप्त !!


गोल्डी खान /धमतरी जिले का सबसे बड़ा थाना जिसे कोतवाली थाना कहा जाता है वहां फिलहाल थानेदार की कुर्सी अभी खाली है पुराने थानेदार राजेश मरई के जाने के बाद से यह कुर्सी खाली पड़ी हुईं है हालांकि थाने का कामकाज जारी है फिर भी शहर के लोग यह जानने को उत्सुक है कि  कोतवाली में नए थानेदार कौन आ रहे है हालांकि अभी कोतवाली की जिम्मेदारी किसे मिलेगी यह कह पाना तो वैसे भी  मुश्किल है मगर दूसरी तरफ विभाग के अंदर की यह चर्चा है कि कोतवाली थाने में कोई थानेदार आना भी नहीं चाहता है, ये अलग बात है कि इसकी वजह भी स्पष्ट नहीं है मगर विभाग से अक्सर ही ऐसी खबरें आती है कि कोतवाली का ताज कांटों भरा है जिसे शायद कोई नहीं पहनना चाहता हालांकि ऊपर से आदेश होगा तो इस कुर्सी का खालीपन भी जल्द ही दूर हो जायेगा मगर फिलहाल की स्थिति में कोतवाली की कुर्सी खाली है जिसे खाली हुए भी करीब पखवाड़े भर बीत रहा है दूसरी ओर आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले पुलिस मुख्यालय से एक सूची जारी हुई थी जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई के अलावा सब इंस्पेक्टर श्री शुक्ला का ट्रांसफर हो गया था इसी सूची में एक नाम और सामने आया था जिसमें एक निरीक्षक का भी नाम शामिल था जो रायपुर से धमतरी आने वाले थे जो शायद धमतरी आ भी गए है बहरहाल कोतवाली थाना बगैर थाना प्रभारी के चल रहा है जहां का काम तो बराबर हो रहा है मगर यहां थानेदार फिलहाल नहीं है

Post a Comment

Previous Post Next Post