Top News

गांजे की तस्करी पकड़ने में चूक गई पुलिस तस्करों को वनविभाग ने पकड़ा 75 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

गोल्डी खान धमतरी / उड़ीसा प्रांत की ओर से जिले के रास्ते गांजे की तस्करी कोई नयी बात नहीं है अक्सर ही इस रास्ते से तस्कर तस्करी करते है ये अलग बात है कि अब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं आ रहे है आपको बता दे कि ऐसा काफी दिनों से हो रहा है कि वनांचल क्षेत्र की पुलिस उधर गांजा तस्करी नहीं पकड़ पा रही है जबकि पूर्व के समय तो उसी रास्ते में कई क्विंटलो गांजा पकड़ा गया है बहरहाल सोमवार को उसी इलाके से एक गांजा तस्करी का मामला सामने आया और गांजा तस्कर पकड़े भी गए जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ जो कि कार की डिक्की में गांजा रखकर ले जा रहे थे इस मामले की खासबात यह है कि इस तस्करी के मामले को इलाके की पुलिस ने नहीं पकड़ा है बल्कि इलाके की फॉरेस्ट टीम ने पकड़ा है हालांकि पकड़ने के बाद आगे की कार्रवाई तो पुलिस ही करेगी मगर इस मामले में अब यह चर्चा हो रही कि इतने बड़े पैमाने में इलाके से गांजे की तस्करी हो रही थी मगर तस्कर पुलिस के हाथ न आकर वनविभाग के कर्मचारियों के हाथ आ गए जिससे उधर की पुलिस पर बहुत से सवाल भी उठ रहे है साथ ही सूचना तंत्र को लेकर भी तरह तरह की चर्चा हो रही है क्योंकि गांजा तस्करों ने भी गांजे की तस्करी के लिए कोई खास तैयारी नहीं की थी जो कि नॉर्मल तरीके से डिक्की में गांजा डालकर ले जा रहे थे जबकि इतने बड़े पैमाने में गांजे की तस्करी इतनी आसानी से तो नहीं होती लोगो का यह भी कहना है बहरहाल पकड़े गए तस्कर महाराष्ट्र प्रांत के बताए जा रहे है और यह कार्रवाई सांकरा नाके के पास हुई है

Post a Comment

Previous Post Next Post