Top News

डिप्टी सीएम से निगम सभापति ने की मुलाकात तस्वीर सामने आने से लोगो ने कहा क्या अब सुधरेंगे निगम के हालात आयेंगे अच्छे दिन चर्चा व्याप्त


गोल्डी खान धमतरी/ नगर निगम में वैसे तो कुछ ठीक नहीं चल रहा है शहर के वार्डो की हालत भी खराब है लोग पानी बिजली नाली मच्छर समेत अन्य तरह की लगातार शिकायत रोज ही कर रहे फिर निगम के भीतर की खबर भी यह है कि यहां किसी कि किसी से नहीं बन रही है जिसका खामियाजा शायद धमतरी की जनता को उठाना पड़ रहा है फिर निगम में कंगाली के भी आरोप विपक्ष लगातार लगा रहा है पेट्रोल पंप के कर्ज का मामला भी अभी ठीक तरीके से ठंडा नहीं हुआ है इसके अलावा सभापति का ई रिक्शे में निगम आना इस मामले ने भी खासी सुर्खिया पिछले दिनों बटोरी थी मतलब निगम की हालत एक हिसाब से बोले तो व्यवस्थित नहीं है ऐसा माना जा रहा मतलब वहां कुछ न कुछ ऐसा चल रहा है जो वहां के भीतर की कलह को उजागर करता है इसी बीच शनिवार को सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल होती है जो कि डिप्टी सीएम अरुण साव और निगम सभापति कौशल्या देवांगन की है जिससे यह प्रतीत होता है कि सभापति ने राजधानी रायपुर जाकर उनसे मुलाकात की है चूंकि डिप्टी सीएम श्री साव नगरीय प्रशाशन मंत्री भी है तो इस लिहाज से इस मुलाकात के यह भी मायने निकाले जा रहे है कि सभापति ने शहर के साथ निगम की स्थिति पर भी उनसे चर्चा की होगी क्योंकि शहर में अभी बहुत से काम होने को है मगर फिलहाल उसका आगाज नहीं हुआ है संभावना यही जताई जा रही कि इस मुलाकात में नगर निगम के साथ शहर की बेहतरी पर चर्चा हुई होगी बहरहाल वैसे तो इस मामले के कुछ और भी मायने निकाले जा रहे है मगर इसका पता आगे ही चलेगा कि इसका असर आगे कितना निगम और धमतरी नगर में होता है

Post a Comment

Previous Post Next Post