Top News

एक तरफ काले कपड़े में विरोध तो दूसरी तरफ हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन दोनों दलों ने रखी अपनी अपनी बात महिला सशक्तिकरण पर निगम का माहौल हुआ गर्म पढ़िए खास खबर


गोल्डी खान धमतरी / शुक्रवार को नगर निगम से एक खास खबर निकलकर सामने आई है जहां महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर निगम का माहौल काफी गर्म रहा इसके अलावा विरोध के दो अलग अलग रूप भी दिखाई दिए जिसमें  मेयर के साथ भाजपा के पार्षद काले लिबास में नजर आए जबकि कांग्रेस के पार्षद हाथ में एक एक पोस्टर रखे हुए थे खासबात इस पोस्टर में भाजपा की सभापति की तस्वीर भी थी जो करीब एक सप्ताह पुरानी बात  याद दिलाते हुए

कह रहे थे कि निगम की महिला सभापति को रिक्शे से निगम आना पड़ रहा था यह कितनी विडंबना वाली बात है उन्होंने महिलाओं के सम्मान को लेकर  भी खूब नारेबाजी की इधर दूसरी ओर मेयर रामू रोहरा और भाजपा के पार्षद काले कपड़े में महिला शसक्तीकरण की चर्चा कर रहे थे 
जिनका यह विरोध पिछले दिनों लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष से सहमति न बनने को लेकर था बहरहाल आपको बता दे कि निगम में शुक्रवार को विशेष बैठक बुलाई गई थी
इस दौरान वहां यह माहौल बना रहा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप चलता रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post