गोल्डी खान धमतरी / चोरी के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है जिसमें एक आरोपी के साथ एक अंगूठी लेकर पुलिस की टीम वापस धमतरी पहुंची है दरअसल ज्ञात हो कि पिछले फरवरी माह में यह चोरी की वारदात शहर की आकाशगंगा कॉलोनी में हुई थी जो कि रूद्री रोड में स्थित है जहां अज्ञात चोर रात्रि में घुसे थे और करीब चार पांच घरों का ताला तोड़कर नगदी गहने समेत करीब एक लाख से अधिक का माल पार कर फरार हो गए थे हालांकि घटना की खबर लगते ही कॉलोनी के लोगो में हड़कंप मच गया था बाद में फिर पुलिस की टीम भी मौके में पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई थी इस दौरान घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें कुछ चोर कॉलोनी के कुछ घरों में घुसते हुए भी नजर आ रहे थे आज गुरुवार को एएसपी शैलेन्द्र पांडे ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिनों हुई आकाशगंगा कॉलोनी की चोरी का एक चोर पकड़ा गया है जिसका नाम दिनेश बावनिया है जो कि एमपी के धार जिले का रहने वाला और धार गैंग का सदस्य है जबकि इसके तीन साथी अभी फरार है आरोपी के कब्जे से सोने की एक अंगूठी भी बरामद की गई है जिसे उसने चोरी की थी बताया कि चोर को पकड़ने में पुलिस की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी करीब दस दिन पुलिस की टीम मध्यप्रदेश में भेष बदलकर रही तब जाकर यह एक आरोपी पकड़ा गया है बाकी अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जायेगा इधर इस खुलासे के दौरान सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी कोतवाली और साइबर टीम के सदस्य मौजूद थे

Post a Comment