गोल्डी खान धमतरी /शहर के लाल बगीचा वार्ड में छोटे बच्चों के लिए एक आंगनबाड़ी का निर्माण हो रहा है जिसका निर्माण ठीकठाक नजर नहीं आने पर वार्ड के लोगो ने आवाज उठाई शिकायत की फिर मामला राजनीतिक रूप भी लिया कांग्रेस पार्षदों ने भी इस मुद्दे पर निगम को घेरा आवाज बुलंद की जिसके बाद विधायक ओंकार साहू समेत निगम के कुछ इंजीनियर और वार्डवासियों की तरफ से भी कुछ निजी इंजीनियर मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किए निर्माण की गुणवत्ता को करीब से देखा चूंकि इस मामले में पहले ही कचरे से पटाई घटिया सीमेंट रेत से जोड़ाई समेत तमाम तरह के आरोप पहले ही लग चुके थे तो लोग इस मुद्दे पर कलेक्टर से भी मामले को संज्ञान में लेने की बात कर रहे थे
क्योंकि मामला छोटे बच्चों से जुड़ा हुआ है पश्चात जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया और आंगनबाड़ी बनाने वाले ठेकेदार को नोटिस भेज दी है और तीन दिनों के भीतर निर्माण सुधारने या फिर उचित जवाब देने की बात कही है अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है बहरहाल इस मामले में आगे क्या होता है यह तो आगामी तीन दिनों के बाद पता चलेगा मगर अब इस मामले में यह सवाल भी लोगो के जहन में उठ रहा है कि क्या इस मामले में संबंधित इंजीनियर भी इस तरह की कार्रवाई की जद में आयेंगे ?क्योंकि आंगनबाड़ी तो लगभग बन गई है और बगैर उनकी सलाह के यह आंगनबाड़ी ऐसे कैसे बन गई है यह सवाल भी अब लोग उठा रहे है


Post a Comment