गोल्डी खान धमतरी/नुकीले हथियार से हमला कर 500 रुपए लुट लिए गए यह मामला काफी हैरान करने वाला है जिसमे बदमाशो ने चंद रुपयों के लिए वारदात को अंजाम देने से परहेज नहीं किया इस मामले को बेरोजगारी या फिर बदमाशी से जोड़कर भी देखा जा रहा है वैसे गांव में चाकू मारने की चर्चा है तो पुलिस इसे किसी नुकीले हथियार से हमला बता रही है ज्ञात हो कि सोमवार को यह मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाद से सामने आया था जब बालोद जिले का एक व्यक्ति जिसका नाम दयानंद बताया गया है जो कि ग्राम पेड़रवानी का रहने वाला बताया गया है जो अपने रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम सिहाद गया हुआ था इस दौरान जब वह अपने एक परिचित के साथ गांव की ओर बैठा हुआ था इस दौरान चार पांच युवक मौके पर आए और मारपीट करते हुए नुकीले वस्तु से उसकी जांघ में हमलाकर उससे 500 रुपए लूटकर फरार हो गए बताया गया कि उसके साथ वाले व्यक्ति से भी 50 रुपए मारपीट कर लूटे गए है बहरहाल घटना की शिकायत के बाद पुलिस बदमाशो की तलाश में है वहीं आपको बता दे कि इस तरह की घटनाएं जिले में आम होती जा रही है जिसमे लोगो का घूमना फिरना भी अब मुश्किल होता जा रहा है फिर इस तरह की जिले में यह पहली वारदात भी नहीं है जो कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है
बेरोजगारी या फिर बदमाशी नुकीले हथियार से हमलाकर लूटे 500 रुपए चाकू मारने का संदेह
Goldi khan
0

Post a Comment