Top News

सोशल मीडिया में हो रही व्यवस्था की किरकिरी बिजली पानी गड्ढे नाली मच्छर बने समस्या लोग परेशान पढ़िए व्यावहारिक दिक्कत से जुड़ी खबर

गोल्डी खान धमतरी / शहर में फैली अव्यवस्था पर व्यवस्था की किरकिरी अब सोशल मीडिया में भी होने लगी है बड़े दावों के बीच छोटी छोटी समस्या भारी पड़ती हुई नजर आ रही है यही वजह है कि लोग अब अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त कर रहे है और नगर निगम के साथ बिजली व्यवस्था के अलावा अन्य मामलों पर व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है ज्ञात हो कि जब कोई भी चुनाव होता है तो राजनीतिक दलों से जुड़े नेता शहर के साथ जिले की बेहतरी के दावे करते है किंतु चुनाव निपटने के बाद उनका रुख बदल जाता है धमतरी की जनता नेताओं का यह व्यवहार काफी समय से देख रही है मतलब कहने को सभी नेता बड़े बनते है और बड़े बड़े दावे भी करते है मगर शायद ऐसा कुछ भी नहीं है यही वजह है कि लोगो का अब आक्रोश सोशल मीडिया के जरिए बाहर आ रहा है 

और खासबात यह है कि यह आक्रोश छोटी छोटी समस्या जैसे नाली पानी बिजली सड़क और मच्छरों से निजात से जुड़ी हुईं है लोगो की शिकायतें मतलब जो सोशल मीडिया में नजर आ रही है उससे यह पता चलता है कि धमतरी के बड़े नेता इन छोटी छोटी समस्याओं से भी लोगो को राहत दिलाने में सक्षम नहीं है यदि सक्षम रहते तो शायद यह समस्या ही नहीं रहती या फिर ऐसी शिकायतें सोशल मीडिया के माध्यम से जगजाहिर नहीं होती बहरहाल इन दिनों गर्मी का तापमान काफी ज्यादा है लोग बाहर निकलने से ज्यादा घर में ही रहना पसंद कर रहे है मतलब बगैर पंखे कूलर के घर में भी रहना मुश्किल है इस स्थिति में यदि बिजली चली जाए तो यह बड़ी समस्या बन जाती है फिर बिजली बार बार जाती रहे तो समस्या और भी बड़ी बन जाती है और यदि रात में ऐसा हो तो समस्या फिर संकट बन जाती है क्योंकि घर के सभी लोग उठ जाते है बच्चे भी गर्मी से परेशान हो जाते है फिर घर का माहौल रात में रतजगा वाला बन जाता है चूंकि गर्मी में लोग दिन भर की धूप की तपिश और उमस से बेचैन रहते है तो वह रात में अपने घर में आराम करना चाहते है मगर इस दौरान बार बार लाइट गोल हो जाए तो लोगो का परेशान होना भी वाजिब है फिर यदि इस स्थिति में लोग घर के बाहर आकर ठंडी हवा खाने की सोचे तो बाहर उन्हें मच्छर बैठने नहीं देते इस स्थिति में लोगो की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है यही वजह है कि लोग अब इन समस्याओं से निजात के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे जो धमतरी के सभी नेताओं से यह आग्रह भी कर रहे है कि नेतागण अपने शहर और अपने शहर के लोगो को इन छोटी छोटी समस्याओं से निजात दिलाए ताकी लोगो को राहत मिल सके बाद में वे भले ही अपने बड़े दावों को पूरा करते रहे ऐसा भी लोग बोल रहे है

Post a Comment

Previous Post Next Post