Top News

सदर चौड़ीकरण में फिर आकर रुकी विकास की गाड़ी तमाम जगहों पर लिखी जायेगी विकास की गाथा सदर का चौड़ीकरण कराना किसकी जिम्मेदारी उठे सवाल ,,??


गोल्डी खान धमतरी/ शहर के चारों तरफ विकास और विकास की बात हो रही है यहां नयी नयी सड़के बनेंगी हाइटेक बस स्टैंड बनेगा  और भी तमाम तरह की विकास की गाथा यहां लिखी जायेगी जिसे लेकर लाखों करोड़ों की सौगात की चर्चा ने भी जोर पकड़ा है हालांकि यह बात भी हकीकत है क्योंकि कल ही प्रदेश के मुखिया ने धमतरी पहुंचकर लाखों करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लोगो को दी है मगर इस दौरान यह खास बात हो गई कि सदर चौड़ीकरण को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा सुनाई नहीं दी जबकि कांग्रेस के विधायक ओंकार साहू ने भरे मंच से सदर चौड़ीकरण के साथ गोलबाजार समेत तीन अन्य मांगों को सीएम के समक्ष रखा था ज्ञात हो कि सदर चौड़ीकरण धमतरी का सबसे बड़ा और खास मुद्दा है जहां से रोजाना ही शहर की सारी जनता जिले के भी  लोग और बाहरी जिलो और प्रदेशों के लोग भी रोजाना ही इस सड़क से गुजरते है फिर इस मुद्दे की सबसे खास बात यह भी है कि यह मुद्दा भी धमतरी जिले की तरह काफी पुराना है जिसे आगे अब तक नहीं बढ़ाया गया जो धमतरी जिले की तरह ही आज भी पिछड़ा हुआ है विडंबना यह भी है कि इस सड़क को लेकर कोई बात भी नहीं करना चाहता न ही किसी चुनावी घोषणा में इसके नवनिर्माण की बात होती है 

फिर इस सड़क की खास बात यह भी है कि इसके संकरे होने से तकलीफ भी सभी को है फिर भी इसके चौड़ीकरण की बात कभी नहीं होती बरसो पुरानी बात है जब इसके चौड़ीकरण की बात होती थी नापजोख बैठकें समेत कुछ कुछ प्रयास भी हुए लेकिन फिर यह मामला यही थम गया था आपको बता दे कि कांग्रेसी विधायक की इस मांग से धमतरी की एक बड़ी आबादी खुश है मगर उनकी मांगों को ठीकठाक सुना गया है या नहीं यह फिलहाल अभी कोई भी नहीं बता सकता जबकि  इसे छोड़कर शहर के कौन से हिस्से में क्या क्या बनेगा यह जरूर अभी बताया जा सकता है बहरहाल आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि कहां क्या बनता है मगर साथ ही लोगो की यह मांग भी है कि धमतरी में विकास की रफ्तार में सदर चौड़ीकरण को भी साथ ले लेते तो कितना अच्छा होता आखिर इसे भी तो देर सवेर  बनाना ही है आखिर इसे बनवाने की जिम्मेदारी कौन उठायेगा यह सवाल भी लोग कर रहे है

Post a Comment

Previous Post Next Post