Top News

फिर लौट रहा मानसून मगर अब तक नहीं बन पाई शहर की सड़क क्या ठगा गए धमतरीवासी उठे सवाल,,?


गोल्डी खान धमतरी /पिछले साल की बात है जब सड़को में गड्ढे और कीचड़ की वजह से लोग आक्रोशित हुए थे उसके बाद बारिश का बहाना बनाकर बारिश के बाद सड़को की रिपेयरिंग फिर उसके बाद सड़को को बनाने की बात कही गई थी तो लोगो ने संतोष कर लिया था कि बारिश के बाद उनके शहर की सड़को और गढ्ढों को भर दिया जायेगा किंतु शायद शहर के जिम्मेदार अपने इस वादे को भूल गए है हालांकि बीच में गड्ढों की रिपेयरिंग जरूर हुई थी मगर सड़क बनी नहीं थी आज शहर की सड़को की हालत कैसी है यह सभी जानते है फिर मानसून भी धूम धड़ाके के साथ लौट रहा है मगर सड़को की तस्वीर  अभी भी जैसी की वैसी है हालांकि सुनाई में यह भी आया है कि इसका टेंडर भी हो गया है उसके बाद भी कोई काम में हाथ डालने तैयार नहीं है फिर सामने बरसात भी है जिसकी वजह से अब लोग खुद को ठगा सा भी महसूस करने लगे है 

हालांकि यदि इच्छाशक्ति हो तो बरसात के पहले सड़को को सुधारा या बनाया जा सकता है मगर फिर यदि मानसून आ जाए तो यह काम उतना ही मुश्किल होगा और  हमेशा की तरह फिर लोगो को उसी गड्ढों और कीचड़ भरी सड़को से गुजरना पड़ेगा!

Post a Comment

Previous Post Next Post