गोल्डी खान धमतरी / कहते है हर व्यक्ति का अच्छा और बुरा वक्त आता है चाहे व्यक्ति अच्छा हो या बुरा मतलब सभी का वक्त आता है इसी तरह जिले या फिर जिले के बाहर से आकर यहां अपराध करने वाले गुंडे बदमाशो और अपराधियों के लिए भी पुलिस ने एक डेडलाइन तैयार की है जिसका वक्त दस मिनट या फिर आधे घंटे का होगा मतलब पीड़ित पक्ष के लिए यह समय अच्छा होगा और अपराधियों के लिए यह वक्त बुरा होगा जो कि डायल 112 की घंटी बजने के बाद शुरू हो जायेगा मतलब इतनी देर में पीड़ित तक मदद पहुंच जायेगी और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास भी शुरू हो जायेगा ज्ञात हो कि यहां पर पुलिस की 112 वाहन सेवा की बात की जा रही है जो कि जिले में शुरू की गई है बता दे कि धमतरी जिले को करीब एक दर्जन वाहन मिली है जो कि 112 नंबर डायल होने के बाद अपनी मंजिल के लिए जिले की सड़को पर दौड़ पड़ेगी जिसका उद्देश्य पीड़ित की मदद करना और अपराधियों को सबक सिखाना होगा लिहाजा धमतरी जिले के लोगो को 112 नंबर याद रखना जरूरी भी होगा क्योंकि जिले में अपराधो का ग्राफ बढ़ा हुआ है फिर अपराध और अपराधी कब कहा कांड कर जाए कहा नहीं जा सकता हालांकि यह सेवा केवल अपराधी को सबक सिखाने और पीड़ित पक्ष की मदद करने के लिए नहीं होगी यह सेवा किसी हादसे दुर्घटना व अन्य मुश्किल वक्त में भी लोगो की मदद करने के लिए तत्पर होगी जिले में आने के बाद इन वाहनों को एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भेजा गया हैजहां इसकी सेवा फोन आने के बाद ग्रामीण इलाको में आधे घंटे तो शहरी इलाकों में दस मिनट तक मिल पायेगी विदित हो कि जिले में इसकी जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी खासकर जब यहां ट्रिपल मर्डर हुआ था उस वक्त पुलिस की कार्यशैली जनसुरक्षा को लेकर बहुत से सवाल भी उठे थे हालांकि इस अपराध के अलावा भी कुछ संगीन मामलों में पुलिस व्यवस्था की काफी किरकिरी भी हुई थी जिसे शायद अब इन वाहनों की रफ्तार से रोका जा सकेगा और समय पर पुलिस मौके तक पहुंच पायेगी जिससे पुलिस की जनसुरक्षा का घेरा भी मजबूत होगा!

Post a Comment