गोल्डी खान धमतरी / आईपीएल क्रिकेट सीजन के बाद से ही सटोरियों की छोटी छोटी दुकानें खुल गई है ये हाल समूचे जिले का है मतलब जिले के चारों ब्लॉकों का है ये अलग बात है कि कार्रवाई की रफ्तार धीमी भी है मगर जुआ सट्टा जिले में चल ही रहा है वैसे आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी को लेकर धमतरी शहर खासा बदनाम है यहां के सटोरियों खाईवालों के कनेक्शन दूर दूर तक सुनाई पड़ते है फिर यह सिलसिला काफी पुराना भी है हालांकि ये भी अलग बात है कि पुलिस की कार्रवाई इस आईपीएल सीजन में थोड़ी तेज नजर आ रही है मतलब जब पिछले समय में पुलिस इस सीजन में एक कार्रवाई नहीं कर पाती थी यानी कार्रवाई का खाता तक नहीं खोल पाती थी उसकी अपेक्षा इस सीजन में एक के बाद एक सट्टेबाजी से जुड़े युवक पकड़े भी जा रहे है, मगर इस कार्रवाई को भी नाकाफी ही माना जा रहा है क्योंकि सीजन तो लंबा चल रहा है इस हिसाब से इससे जुड़े सटोरियों की दुकानें भी बहुत सी खुली है उस पर तीन चार कार्रवाई कितनी ही बेहतर मानी जायेगी ऐसा भी लोगो का कहना है बहरहाल इस मामले में यह भी चर्चा अक्सर ही व्याप्त रहती है कि इन सट्टेबाजों के पीछे यानी पर्दे के पीछे कुछ सफेदपोश या फिर प्रभावशाली लोगों का भी हाथ होता है जिन तक पुलिस फिलहाल तो नहीं पहुंच पाई है मगर क्या अब इस अवैध कारोबार से जुड़े इतने लोगों के पकड़े जाने के बाद भी क्या पुलिस को उनके ठिकानों का पता नहीं होगा ? यह सवाल भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है बता दे कि आज एक युवक को पुलिस ने क्रिकेट सट्टे से जुड़े मामले में पकड़ा है
सट्टे के खेल में उलझी पुलिस मगर असली सट्टेबाज कौन ? चेहरा नहीं हुआ साफ चर्चा व्याप्त
Goldi khan
0

Post a Comment