Top News

चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं एक के बाद एक चोरी का सिलसिला जारी चोरों ने फिर दी पुलिस को चुनौती पुलिस कार्यशैली पर भी उठे सवाल, ? लोगो ने कहा अब पहरा लगाना होगा जरूरी चर्चा व्याप्त पढ़िए जरूरी खबर


गोल्डी खान धमतरी/ जिले का हाल अब ऐसा हो गया है कि कब कहा चोरी हो जाए कहा नहीं जा सकता घर मकान दुकान धार्मिक स्थल कही भी चोर आसानी से पहुंचकर अपना काम कर जाते है उसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर उन्हें ढूंढने निकलती है हालांकि शायद यह एक प्रक्रिया है वैसा ही जिले में चल रहा है जिसमें कोई बदलाव की गुंजाइश भी नहीं है मतलब जिले में लगातार इतनी चोरी होने के बाद भी विभाग की कार्यशैली में कसावट नहीं है ऐसा माना जा सकता है क्योंकि यदि कसावट होती तो शायद पुलिस अब तक अपना सुरक्षा घेरा मजबूत कर चुकी होती क्योंकि जिले में वैसे भी चोरी का सिलसिला तो बदस्तूर जारी ही है कॉलोनी मकान दुकान धार्मिक स्थलों में तो लगातार ही चोरी हो रही है फिर खासबात यह भी है कि महज कुछ ही दिनों के भीतर समूचे जिले के अलग अलग हिस्सों से आधा दर्जन से अधिक जगहों से चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है जिसमे अर्जुन रेसीडेंसी की चोरी भी शामिल है जबकि इन घटनाओं के कुछ और पीछे जाए तो उस समय भी चोरिया थमी नहीं थी फिर धार्मिक स्थलों में चोरी का भी जिले में यह पहला मामला नहीं है जो कि कल कुरूद के ग्राम मरौद स्थित शीतला मंदिर से सामने आया है इसके अलावा भी धमतरी कुरूद नगरी के धार्मिक स्थलों मंदिरों में पहले भी क्रमवार चोरी हो चुकी है और घर मकानों दुकानों में तो यह सिलसिला चल ही रहा है जिसमे से बहुत से मामलों के चोर तो अब तक पुलिस पकड़ से बाहर ही है इसके अलावा अब फिर मंदिर में चोरी करने वाले चोरों  ने फिर पुलिस के सामने एक चुनौती खड़ी कर दी है हालांकि पुलिस देर सवेर चोरों को पकड़ ही लायेगी किंतु जिले में बढ़ती चोरी की ऐसी घटनाओं को लेकर लोग अब यह भी कहने लगे है कि अब क्या ? घर दुकान मकान धार्मिक स्थलों को सूना छोड़ने से पहले क्या वहां पहरा लगाना जरूरी होगा ! इसे लेकर भी चर्चा व्याप्त हो रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post