Top News

मंदिरों में चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस हुईं चौकन्नी एसपी ने ली अहम बैठक चोरों को घेरने बना प्लान पढ़िए खास खबर


  

गोल्डी खान धमतरी /मंदिरों में चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है एसपी के द्वारा इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक ली गई है जिसमें चोरों को घेरने का प्लान बनाया गया है ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों में कुरूद और भखारा की दो प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी की वारदात हुई है जहां से अज्ञात चोरों ने नगदी और लाखों रुपए के आभूषण चोरी किए है जिसके बाद से पुलिस कार्यशैली सवालों के घेरे में भी आ गई है क्योंकि इन घटनाओं के कुछ माह पूर्व भी जिले की मंदिरों में खासकर धमतरी कुरूद और नगरी की मंदिरों में चोरी की सिलसिलेवार घटनाएं सामने आ चुकी है हालांकि उसके चोरों को  पुलिस ने पकड़ भी लिया था किंतु पुनः दो मंदिरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुनः यह मामला एक बार फिर पुलिस के लिए चुनौती बनकर  सामने खड़ा है जिसके भी चोर फिलहाल अज्ञात है किंतु पुलिस अब उन्हें घेरने की पूरी तैयारी में जुट गई है यही वजह है कि एसपी सूरज सिंह परिहार ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों की एक अहम बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया है 
और चोरों को घेरने के साथ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही है हालांकि विदित हो कि जिले में पुलिस के ऐसे प्रयास की लगातार जरूरत भी समझी जा रही है जो विभाग की कार्यशैली को मजबूती देने के साथ लोगो में भी सुरक्षा की भावनाओं को मजबूती देगा साथ ही पुलिस आला अफसरों को कसावट की तरफ भी खास तवज्जो देने की जरूरत  भी समझी जा रही है बहरहाल अब आगे यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इस खास बैठक का कितना असर जिले के इलाको में होता है साथ ही विभाग  में कसावट को भी तवज्जो मिलती है या नहीं ?

Post a Comment

Previous Post Next Post