Top News

और प्रशासन ने रुकवा दिया काम थमाई नोटिस अवैध रूप से रिसॉर्ट बनाने का मामला इधर विपक्ष भी मामले को बना सकता है मुद्दा पढ़िए खास खबर


गोल्डी खान धमतरी 

जिले ने गरीबों को बेघर होते हुए देखा है जहां सैकड़ों की संख्या में लोग घर से बेघर हुए है जो अब भी सिर छिपाने के लिए जगह तलाश रहे है मगर उन्हें कोई सहारा अब तक नहीं मिला है हालांकि नेताओं के दावे जरूर उनके साथ है मगर नेता उनके साथ नही है जो कि फिलहाल तो अपनी ही तरक्की में लगे हुए है कुछ ऐसा ही  एक ताजा मामला धमतरी के गंगरेल इलाके से सामने आया है जहां प्रशासन की टीम ने पहुंचकर काम रुकवाया है दरअसल आपको बता दे कि यहां पर कोई शख्स रिसॉर्ट बना रहा था जहां काम भी काफी तेज गति से चल रहा था जिसकी भनक लगते ही प्रशासन की टीम हरकत में आई और मौके में पहुंचकर काम को फिलहाल रोक दिया गया है साथ ही निर्माण कार्य करने वाले व्यक्ति को नोटिस भी दी गई है बताया जा रहा कि एक राजनीति से जुड़े शख्स के द्वारा यहां निर्माण कार्य को गति देने का आरोप है जबकि जगह को शासकीय जगह बताया जा रहा है हालांकि फिलहाल तो काम रुक गया है और प्रशासन मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गया है मगर फिर भी इस मामले में यह सवाल उठता है कि क्या राजनीतिक पहुंच या नेताओं से जान पहचान रखने वाले व्यक्ति ऐसा काम कर सकते है जो शासकीय जमीन को बगैर किसी भय के अपनी बना सकते है जबकि यहां इसी तरह की शासकीय जमीनो  के चलते सैकड़ों गरीब परिवार आज भी बेघरो की जिंदगी जी रहे है जिन्हें अतिक्रमण बता कर घर से बेघर भी किया गया है, तो क्या ?ऐसे नेताओं पर भी उसी तरह की कार्रवाई हो सकती है यह सवाल अब शोर मचाने लगा है  ?? बहरहाल इस मामले में अब आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प होगा वैसे विपक्ष भी इस मामले को मुद्दा बनाने की फिराक में है

Post a Comment

Previous Post Next Post