Top News

कार में कलेक्टर सामने हिरणों का झुंड कैमरे में कैद हुआ खूबसूरत नजारा पढ़िए खास खबर


गोल्डी खान धमतरी जिला वनांचल क्षेत्रों से घिरा हुआ है जहां अक्सर ही सैर सपाटे के दौरान वन्य प्राणियों के दिखाई देने के मामले सामने आते है किंतु यहां ऐसा भी है कि यह संयोग हर किसी के साथ नहीं होता है क्योंकि जिले में आज भी बहुत से ऐसे लोग मौजूद है जिनका कहना है कि उनको वनांचल इलाको से आज तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया है जबकि वह लोग वनांचल इलाको से अक्सर ही आते जाते रहते है बहरहाल मगर एक ऐसा ही खूबसूरत संयोग जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा के साथ हुआ है जिन्होंने अपनी कार के करीब से ही हिरणों का झुंड देखा है बता दे कि दो तीन दिन पहले कलेक्टर श्री मिश्रा शाम के वक्त फील्ड  विजिट पर थे इस दौरान कुकरेल क्षेत्र के समीप उन्हें हिरणों का झुंड दिखाई दिया जो खुद ही हिरणों का झुंड देख चौक गए थे पश्चात उन्होंने अपनी गाड़ी को रुकवाकर किनारे लगवाया और इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया विदित हो कि कलेक्टर श्री मिश्रा लगातार जिले के विभिन्न इलाकों के दौरे पर रहते है जो कि वनांचल की ओर भी खास ध्यान देते है शायद यही वजह है कि वनांचल क्षेत्रों में काम की अधिकता और घर वापस लौटने के दौरान ऐसा संयोग बन गया था जो हिरणों का झुंड उनके करीब ही था जिन्होंने इस नजारे के सामने आने के बाद धमतरी जिले की तारीफ भी की है

Post a Comment

Previous Post Next Post