Top News

पुलिस को चकमा दे गया तस्कर अस्पताल से हुआ फरार चार सस्पेंड


गोल्डी खान धमतरी/ धमतरी जिला गांजा तस्करी का दरवाजा कहलाता है किंतु इस दरवाजे से हर तस्कर पार हो जाए ये थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इस दरवाजे के हर हिस्से में पुलिस का पहरा लगा हुआ जो कि काफी तगड़ा भी है शायद यही वजह है कि तस्कर दरवाजे तक तो आ रहे है मगर पुलिस उन्हें दबोच रही है पिछले कुछ दिनों से पुलिस का यह काम काफी सराहना भी बटोर रहा था कि जिले में अब छोटे बड़े तस्कर लगातार पकड़े जा रहे है जो कि पुलिस के बेहतर कार्य का ही परिणाम है किंतु गुरुवार को जो घटना सामने आई है उसने सबको चौकाया तो है साथ ही इस घटना में पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही है दरअसल आज गुरुवार को यह मामला नगरी इलाके से सामने आया है जब एक गांजा तस्कर पुलिस की पहरेदारी को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया और यह घटना नगरी अस्पताल के आसपास हुई है बताया गया कि बुधवार को सिहावा पुलिस ने तीन लोगों को चार चक्का वाहन के साथ गिरफ्तर किया था जिसमे एक महिला भी शामिल थी जिन्हें महाराष्ट्र प्रांत का बताया गया है जो गांजा लेकर उड़ीसा की ओर से आ रहे थे जिन्हे पुलिस ने पकड़ा था जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए उनका मुलाहिजा कार्रवाई के तहत उन्हें नगरी अस्पताल ले जाया गया था जहां से एक आरोपी जिसका नाम पलास बताया गया है वह फरार हो गया था हालांकि उसके भागने के बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी सूत्रों की माने तो वह पकड़ा भी गया है किंतु इधर इस घटना के बाद एसपी ने एक महिला पुलिसकर्मी समेत चार लोगों को सस्पेंड कर दिया है दूसरी ओर इस घटना से एक बार फिर पुलिस की छवि पर गहरा असर पड़ा है

Post a Comment

Previous Post Next Post