Top News

धमतरी पुलिस अपने कड़क रवैए को लेकर बटोर रही सुर्खियां आरोप भी लग रहे थप्पड़ कांड के बाद धक्का देते हुए वीडियो वायरल


गोल्डी खान धमतरी /  पुलिस अपने कड़क रवैए को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में है थप्पड़ कांड के बाद अब एक धक्का मारते वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख लोगो की अपनी अपनी राय भी सामने आ रही है जो कि पुलिस पब्लिक के मित्रवत व्यवहार को भी फोकस करती है ज्ञात हो कि करीब चार पांच दिन पहले जिले के बोरई थाना इलाके से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे बोरई थाना प्रभारी एक व्यक्ति पर मार्केट में हाथ उठाते हुए नजर आए थे जिसके बाद अब मंगलवार को फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को कुछ पुलिसकर्मी धक्का देते हुए नजर आ रहे है आपको बता दे कि यह वीडियो शहर से लगे हुए ग्राम अछोटा का बताया गया है जब गांव के कुछ ग्रामीण अपनी पुरानी मांगों को लेकर गांव के समीप ही प्रदर्शन कर रहे थे तब यह स्थिति मौके में बनी थी चूंकि यह दोनों ही मामले एक के बाद एक लगातार कुछ दिनों के भीतर ही सामने आए है तो इन मामलों को लेकर लोगो में भी चर्चा होनी भी वाजिब है जिसमें लोगों की अलग अलग राय भी इन मामलों को लेकर सामने आ रही है कुछ लोगो का कहना है कि मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस को कड़क बनना भी पड़ता जबकि कुछ लोग यह कह रहे है कि पुलिस और पब्लिक के बीच मित्र की तरह व्यवहार बना कर रखने की बात अक्सर ही पुलिस के आला अफसर कहते मगर इन दोनों वीडियो में पुलिस का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है जबकि दोनों ही मामले मतलब बोरई और अछोटा वाले दोनों ही मामले उतने बड़े नहीं थे जिसमें पुलिस के अफसरों को थप्पड़ मारने और धक्का देने की जो जरूरत पड़ गई पुलिस अपराधियों के साथ ऐसा सुलूक करती तो शायद जिले में चाकूबाजी हत्याकांड आम राहगीरों के साथ लूटपाट जानलेवा हमले जैसी वारदात जिले में शायद नहीं होती बहरहाल जिले में यह दोनों ही मामले काफी सुर्खिया बटोर रहे है जिसे लेकर तरह तरह की चर्चा भी हो रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post