गोल्डी खान धमतरी/धमतरी जिले वैसे तो जंगल की कमी नहीं है जो कि जंगलों से घिरा हुआ जिला भी माना जाता है किंतु जिले के कुरूद ब्लाक की बात करे तो यहां वनविभाग का एरिया बहुत कम है यहां ज्यादा जंगल भी नहीं है किंतु जब इधर से ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आए तो हैरानी भी जरूर होती है कि इधर तेंदुआ नजर आया है हालांकि ऐसी सूचना इधर से आ भी रही है बल्कि लोगों ने तेंदुआ देखा भी है ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से कुरूद इलाके के ग्राम गुदगुदा की ओर से यह मामला सामने आ रहा है जहां के लोग तेंदुआ देखे जाने की सूचना दे रहे है जिसकी सूचना तो आ रही है साथ ही उसकी तस्वीर भी सामने आ रही है जिससे लोगों में भी दहशत व्याप्त हो रही है हालांकि सूचना को गंभीरता से लेकर वनविभाग भी अलर्ट मूड में आ गया है और तेंदुए की तलाश में जुट गया है इस मामले में खासबात यह भी बताई जा रही कि तेंदुआ कुछ लोगो को जरूर दिखा है उसकी वीडियो फोटो भी सामने आई है मगर उसके बाद वह कहा चला जाता है इसका पता फिलहाल नहीं चल पा रहा है जबकि वनविभाग भी उसकी खोज में है हालांकि वन अमले को भी उसके पद चिन्ह मिले है मगर उन्हें भी तेंदुआ फिलहाल दिखा नहीं है बहरहाल इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद से वनविभाग अलर्ट है और उसकी टीम भी तेंदुए को ढूंढने में जुटने के साथ सुरक्षा इंतजामो की तैयारियों में भी जुट गई है इधर आपको बता दे कि गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में वन्य प्राणी भटक भी जाते है शायद यही वजह है कि जिले के अलग अलग हिस्सों से इनके दिखाई देने के मामले लगातार सामने आ रहे है यह मामला भी इसी मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है

Post a Comment