गोल्डी खान धमतरी / चुनाव के समय बड़े दावे लेकिन चुनाव के बाद ठीकठाक पानी भी नहीं मिलना यह धमतरी के लगभग सभी वार्डो का किस्सा है जिससे जुड़ी एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई है जो कि महापौर के पड़ोस के इलाके की है जिसे हटकेशर चापड़ा वार्ड कहा जाता है बता दे कि इस वार्ड में पानी की भारी समस्या है जो कि कहने के लिए टैंकर से दूर की जा रही है मगर जब यहां टैंकर आता है तो लोग कितने बेचैन हो जाते है यह शायद उन्हें ही पता है तपती धूप में एक एक बूंद पानी के लिए संघर्ष ने वार्डवासियों के दिलो में भारी आक्रोश भर दिया है जो कि अब ये भी नहीं चाह रहे कि उनके वार्ड में कोई नेता अफसर आए
जिसका यह प्रमाण है कि उन्होंने इसे एक पोस्टर में लिखकर अपने वार्ड में लगा भी दिया है हालांकि नगर निगम कब उनके दर्द को समझेगा यह तो बात की बात है मगर शहर के इस वार्ड के अलावा अन्य वार्डो में भी पर्याप्त रूप से पानी नहीं आने की शिकायत है जो कि अब तक दूर नहीं की गई है



Post a Comment