गोल्डी खान धमतरी / शहर के पेट्रोल पंपों में ग्राहकों की भीड़ लग रही है वहीं पंप रात के समय बंद भी हो जा रहे है हालांकि लोगो को पेट्रोल मिल रहा है मगर इसके बाद भी लोगो में कंफ्यूजन है कि पेट्रोल डीजल की किल्लत हो रही है यही वजह है कि पेट्रोल पंपों में ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ रही है हालांकि जिला प्रशासन ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए पब्लिक से कहा है कि पेट्रोल डीजल की कही कोई कमी नहीं है लोगो को अफवाहों से भी बचने की सलाह दी जा रही है साथ ही धमतरी समेत जिले के लगभग सभी ब्लाकों के पेट्रोल पंपों की तस्वीरों को शेयर कर स्थिति भी बताई जा रही कि यहां के पेट्रोल पंपों में आराम से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की जा रही है ज्ञात हो कि जिले में पिछले दो तीन दिन से ऐसी स्थिति बन रही है
जिसे अफवाहों से भी जोड़कर देखा जा रहा है जबकि प्रशाशन ने लोगो से यह भी अपील की है कि वह लोग किसी प्रकार की अफवाहों में न आए पेट्रोल पंप संचालक भी प्रशाशन के समर्थन और सहयोग में है
Post a Comment