गोल्डी खान धमतरी / आंधी तूफान की वजह से ट्रैक्टर के नीचे सिर छिपाना एक महिला की जान पर आफत साबित हुआ जबकि दूसरी महिला ने भागकर खुद को सुरक्षित किया था ज्ञात हो कि यह मामला मगरलोड करेली बड़ी क्षेत्र के ग्राम ख़िसोरा का है जहां बुधवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ था बताया गया कि ग्राम ख़िसोरा की महिला सेवती बाई गांव की एक अन्य महिला के साथ खेत की ओर से आ रही थी इस दौरान मौसम बदलने पर आंधी तूफान आने से दोनों महिलाये पास ही खड़ी एक ट्रैक्टर के नीचे सिर छिपाने बैठ गई थी इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चालू कर गाड़ी आगे बढ़ा दी इस घटना में एक महिला ने भागकर अपनी जान बचा ली तो दूसरी महिला सेवती बाई ट्रैक्टर से बाहर निकल नही पाई जो कि उसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी जान नहीं बच पाई बहरहाल पुलिस अब आगे इस मामले की जांच कार्रवाई में जुट गई है
ट्रैक्टर के नीचे बैठने से हुई एक महिला की मौत दूसरी महिला ने भागकर बचाई अपनी जान पढ़िए हैरान करने वाली खबर
Goldi khan
0

Post a Comment