Top News

पीएम के बयान के बाद नगर निगम में सुलगी नयी राजनीति कांग्रेस पार्षदों ने मेयर सभापति के लिए मांगा ई रिक्शा पढ़िए दिलचस्प खबर


गोल्डी खान धमतरी / पीएम मोदी के बयान के बाद नगर निगम में नयी राजनीति सुलग रही है और कांग्रेसी पार्षदों ने निगम के मेयर समेत सभापति के आने जाने के लिए ई रिक्शा खरीदने की मांग कर दी है ज्ञात हो कि दो दिन पहले देश के पीएम मोदी का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने देश की जनता से पेट्रोल डीजल और खाने के तेल को कम खर्च करने के साथ सोना फिलहाल नहीं खरीदने संबंधी बयान दिया था बयान के बाद जिसका असर सीधे नगर निगम पर नजर आया है और महापौर रामू रोहरा ने अपनी महंगी कार को छोड़ स्कूटी की हैंडल थाम ली जिसके बाद आज मेयर श्री रोहरा ई रिक्शा में भी भाजपा नेताओं के साथ घूमते हुए नजर आए और शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया चूंकि मेयर लगातार छोटी छोटी वाहनों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे है

फिर
साथ ही उनका यह आग्रह भी है कि पीएम के बयान के साथ सभी को चलना भी है तो इधर निगम में इसके विपरीत ही राजनीति सुलग रही है मतलब उनका स्कूटी और रिक्शे में घूमना कांग्रेसी पार्षदों को रास नहीं आ रहा है जो कि निगम के मौजूदा हालात को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए मतलब निगम में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मेयर और सभापति के लिए ई रिक्शा खरीदने की मांग भी उन्होंने कर दी जिसमे उनका यह कहना भी है कि निगम के हालात को देखते हुए मेयर किराए के रिक्शे में चलने लगे है लिहाजा उनके लिए एक ई रिक्शा खरीदा जाए जो कि पीएम के निर्देशों का पालन भी होगा, उन्होंनेअपना मांग पत्र आयुक्त के नाम उपायुक्त श्री सार्वा को सौंपा है इधर हालांकि निगम में वैसे तो हमेशा ही राजनीति हावी रहती है मगर इस मुद्दे पर निगम में इस सुलगती राजनीति को राजनीतिक चश्मे से देख लोग यह भी कहते सुने जा रहे है कि कांग्रेस पार्षदों को यह एक  अच्छा मौका मिला है सत्ता पक्ष को घेरने का,वहीं जो कांग्रेसी नेता कल तक सभापति के ई रिक्शा से निगम आने पर एतराज कर रहे थे आज उन्हीं के द्वारा उनके लिए ही ई रिक्शा मांगा जा रहा है यह भी अजीब मसला है जो कि वक्त वक्त की बात भी है ऐसा भी कहा जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post