Top News

कुरूद में बिक रहा नशा गोली गांजा शराब ग्रामीण कलेक्टर की दहलीज पर पहुंचे कहा गांव का माहौल खराब बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर पुलिस पर भी लगे आरोप पढ़िए जरूरी खबर

गोल्डी खान धमतरी /कुरूद ब्लाक नशे और जुए के नाम से काफी बदनाम हो गया है जहां चोरी छिपे नशे की बिक्री तक तो मामला ठीक था मगर अब यह खुलेआम बिकने लगा है ऐसा आरोप लेकर ग्राम मुल्ले के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे थे जिन्होंने गांव में नशे की अवैध बिक्री खुलेआम होने की शिकायत तो की है साथ ही जुआ चलने की भी बात बताई है अलावा पुलिस पर भी आरोप लगाकर विरोध करने वालों पर ही कार्रवाई करने की बात कही है बता दे कि ग्रामीणों का यह भी कहना है कि नशे के चलते गांव का माहौल खराब हो गया है जिसकी चपेट में बच्चे भी आ रहे है जो कि उनके भविष्य के लिए उचित भी नहीं है उन्होंने जिला प्रशाशन के दरवाजे में बैठ कर गांव में अवैध कार्य पर रोक लगाने और अवैध शराब गोली गांजे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है साथ ही जिले के एसपी से भी यह मांग उन्होंने की हैं

वैसे विदित हो कि कुरूद ब्लाक के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की शिकायत आना आम बात है जो कि पुलिस व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल छोड़ती है और इस इलाके की खास बात यह भी है कि कुरूद ब्लाक से ऐसी कोई यह पहली शिकायत नहीं है जिसे लेकर अब यह चर्चा भी हो रही कि जिले के आला अफसर अब इस मामले को लेकर आगे क्या एक्शन लेते है यह देखना भी दिलचस्प होगा

Post a Comment

Previous Post Next Post