Top News

प्राइवेट जगह चल रही थी निगम की जेसीबी मुद्दा उछला कांग्रेसी पार्षदों ने मौके पर पहुंच जताया विरोध पढ़िए खास खबर


गोल्डी खान धमतरी/नगर निगम का एक मुद्दा फिर सुर्खिया बटोर रहा है जो कि उसकी जेसीबी से जुड़ा हुआ है जो कि निजी जगह में चल रही थी कांग्रेसी पार्षदों का यह आरोप है जहां पहुंचकर उन्होंने विरोध जताया है ज्ञात हो कि यह मामला मंगलवार शाम को आमातलब इलाके से सामने आया था जहां के एक हिस्से में जेसीबी का इस्तेमाल हो रहा था जहां कांग्रेस के पार्षद मौके पर पहुंचे और विरोध जताया साथ ही उनका आरोप था कि जेसीबी का इस्तेमाल प्राइवेट  काम में किया जा रहा है  जबकि निगम में डीजल संकट का बहाना बनाकर वार्डो में गाड़िया नहीं भेजी जाती और इधर प्राइवेट काम में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है कांग्रेसी पार्षदों ने इस मामले में किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया है

बहरहाल यह मुद्दा निगम में एक बार फिर राजनीतिक माहौल में गर्माहट ला सकता है इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने मौके पर वाहन प्रभारी इंजीनियर को मौके पर बुलाकर भी विरोध जताया और स्पष्टीकरण मांगा है इस दौरान पार्षदों में विशु देवांगन  योगेश लाल, पार्षद प्रतिनिधि गजानंद रजक,सोमेश मेश्राम,युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश गंगवीर समेत अन्य लोग शामिल थे

Post a Comment

Previous Post Next Post